Rani Laxmi Bai- आज रानी लक्ष्मीबाई की 187वीं जयंती, जाने इस वीरांगना के बारे में

जन जागृति संगम 

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई (Rani Laxmi Bai) आज ही के दिन 1835 में जन्मी थीं। रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1835 में बनारस के भदैनी में हुआ था।


Rani Laxmi Bai- भारत के बच्चे बच्चे का बचपन यही कविता गाते हुए बीतता है, ‘खूब लड़ी मर्दानी वह तो झांसी वाली रानी थी।’ आज उसी झांसी वाली रानी का जन्मदिन है। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आज ही के दिन 1835 में जन्मी थीं। रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवंबर 1835 में बनारस के भदैनी में हुआ था। रानी लक्ष्मीबाई जैसा साहस और हिम्मत सच में दोबारा किसी में देखने को नहीं मिला। अंग्रेजी सेना से संग्राम में उनका जो अहम योगदान रहा है वो हमेशा अमर रहेगा।

रानी लक्ष्मीबाई बचपन से ही प्रतिभाशाली थीं। लक्ष्मीबाई की माता का नाम भागीरथी बाई था। वो महज 4 साल की थीं जब उनकी माता का देहांत हो गया था। उनके पिता मोरोपंत तांबे बिठूर जिले के जो पेशवा थे उनके यहां पर काम किया करते थे। बचपन में रानी लक्ष्मीबाई को मनुबाई के नाम से जाना जाता था। उन्हें मणिकर्णिका के नाम से भी जाना जाता था और इसीलिए प्यार से लक्ष्मीबाई को ‘मनु’ (Rani Laxmi Bai childhood name was Manu) कहकर बुलाया जाता था। बहुत छोटी उम्र में ही लक्ष्मीबाई ने शस्त्रों को हाथ में उठा लिया था। तलवारबाजी एवं घुड़सवारी में रानी लक्ष्मीबाई का मुकाबला कोई नहीं कर सकता था।

रानी लक्ष्मीबाई 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना थीं एवं झांसी राज्य की रानी थीं। रानी लक्ष्मीबाई ने जब अंग्रेजों की सेना से संग्राम किया था तब उनकी उम्र महज 23 साल थी। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने रणभूमि में वीरगति भले ही प्राप्त की लेकिन अंग्रेजों को अपने राज्य पर कब्जा नहीं करने दिया। ऐसा बताया जाता है कि रानी लक्ष्मीबाई (Rani Laxmi Bai) रणक्षेत्र में सिर पर तलवार के वार होने से शहीद हुई थीं। लेकिन उनके जैसी साहसी वीरांगना न कभी हुई थी और न कभी होगी। उनका नाम अमर है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*