*यहां फिल्म पर विवाद हो सकता है, इंसान के लाल खून पर नहीं - नवीन कुमार अग्रवाल(प्रदेश प्रवक्ता ,आम आदमी पार्टी)*


जन जागृति संगम 
नीमच / भोपाल , 21 दिसम्बर।  अजब गजब प्रदेश है मेरा जंहा सत्तारूढ़ पार्टी के राजनेता , छुटभैये दलाल किस्म के लोग ,विधायक, मंत्री  एक फिल्म पर वाद विवाद कर सकते हैं लेकिन उसी प्रदेश में उन्हीं के राज में मध्यप्रदेश की नयागांव चेकपोस्ट के साथ ही, प्रदेश की 46 चेकपोस्टों पर प्रतिदिन गरीब वाहन चालकों के साथ चेकपोस्ट के अधिकारियो के संरक्षण में उनके द्वारा पोषित निजी गुंडों के द्वारा अवैध वसूली का विरोध करने पर खुलेआम गुंडागर्दी कर खून निकाल दिया जाता है, लेकिन इंसान के खून के लाल रंग पर नयागांव से लेकर प्रदेश के गलियारे तक कोई बयान नहीं, कोई विवाद नहीं और न ही कोई  कार्यवाही । नहले पर दहला यह कि एक विधायक के हस्तक्षेप के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज हुई लेकिन वो भी अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ। जैसे की ये चेकपोस्ट कोई लावारिस चेकपोस्ट हो या यंहा कोई ड्यूटी चार्ट न हो, यहाँ प्रदेश की सरकार ने कोई पोस्टिंग न की हो, अब इतना तो विधायक राजेंद्र पाण्डे भी जानते है कि किसी भी कार्यालय में ज्ञात कर्मचारियों की ही नियुक्ति होती  है अज्ञात कर्मचारियों की नहीं। कितना विचित्र है कि एक विधायक की भी उच्च राजनैतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के चलते इन चेकपोस्टों की गुंडागर्दी पर अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज कर झुनझुना पकड़ा दिया जाता है। प्रदेश में आम आदमी के साथ क्या होता होगा ! इन बेबस विधायक की स्थिति को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है वो इस गुंडागर्दी एवं अवैध वसूली के खिलाफ लाचार है। वहीं दूसरी और माननीय मुख्यमंत्री मंचों से छोटे छोटे कर्मचारियों को दिखावे की राजनीती करने के लिए, सस्पेंड कर देते हैं वही दूसरी और उनके विधायक की भी फरियाद न सुनते हुए प्रदेश के सबसे बड़े मकड़जाल रूपी गुंडागर्दी एवं अवैध वसूली पर चुप हो जाते है।  उक्त तंज़ कसते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन कुमार अग्रवाल ने प्रेस नोट जारी करते हुए प्रदेश के मुखिया से नयागांव चेकपोस्ट के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों  को तुरंत सस्पेंड कर वैधानिक कार्यवाही कर नामजद रिपोर्ट  दर्ज करवाने एवं प्राइवेट गुंडों को नयागांव से हटा कर उक्त चेकपोस्ट के साथ ही प्रदेश की 46 चेकपोस्टों को तुरंत बंद करने की मांग की है। 
         अग्रवाल ने कहा कि नयागांव चेकपोस्ट के साथ ही प्रदेश की 46 चेकपोस्टों पर प्रतिदिन नयागांव की तर्ज पर ही अवैध वसूली न देने पर, गुंडागर्दी कर गरीब वाहन चालकों के साथ मारापीटी की जा रही है। पीड़ित वाहन चालकों की प्रदेश में कहीं भी कोई सुनवाई नहीं होती है।

वाहन चालक इसे नियति मानकर चुपचाप सहन कर लेते हैं और कोई समझदार देशभक्त इनका विरोध करता भी है और थाने तक पहुँचता भी है तो उनका आवेदन लेकर भगा दिया जाता है और उस पर कोई कार्यवाही नहीं होती। 
यह तो भला हो जावरा विधायक का कि उनके हस्तक्षेप के बाद आधी-अधूरी पुलिस रिपोर्ट अज्ञात कर्मचारियों व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज हुई वो अलग बात है  लेकिन अज्ञात तो अज्ञात ही रहता है ज्ञात नहीं! और ऐसा पहले भी हुआ है जब तत्कालीन ईमानदार पुलिस अधीक्षक तरुण नायक और ईमानदार कलेक्टर नंदकुमारम ने नयागांव चेकपोस्ट पर छापामार कार्यवाही की थी, तो अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।  उन दोनों ईमानदार अधिकारियों का ताबड़तोड़ ट्रांसफर होने से वो रिपोर्ट भी इतिहास के पन्नो में दफ़न हो गई। भविष्य में इस रिपोर्ट का भी यही हश्र होगा, क्योंकि आज प्रदेश में अधिकारी वर्ग भी तानाशाही के चलते  इतना लाचार है कि वो चाहकर भी कुछ नहीं कर सकता , उनका  भी परिवार है उन्हें भी क्षेत्र में नौकरी करना है, सचिवालय में नहीं। 
          अग्रवाल ने कहा कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में वाहन चालकों एवं मोटर मालिकों के हितों के संरक्षण के लिए कई राष्ट्रीय, प्रादेशिक एवं स्थानीय संघ बने हुए है लेकिन वो इस गुंडागर्दी के खिलाफ मुखर नहीं होते है, फिर इन संगठनों का औचित्य क्या है? क्यों वो अपनी राजनीतिक लालसा के लिए संघो  के मुखिया बने हुए हैं। उन्हें तो अपनी निष्क्रियता के चलते स्वप्रेरणा से तुरंत त्यागपत्र दे देना चाहिए ?
क्या है मामला 
          जावरा से राजस्थान जा रहे खाली गाड़ी के वाहन चालक से अवैध वसूली के 500 रूपये मांगे गए तो उसके मना करने पर वहां तैनात कर्मचारियों और निजी गुंडों ने मिलकर उसे खुनजार कर दिया और जावरा विधायक के हस्तक्षेप के बाद उनके ऊपर अहसान करते हुए, ज्ञात कर्मचारियों की जगह अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज की गई ,जबकि वंहा चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगे है शासन की और से ज्ञात कर्मचारियों की पोस्टिंग की गई है, अज्ञातों की नहीं ?
          अग्रवाल ने इस प्रेस नोट के माध्यम से मांग की है कि तुरंत अज्ञात की जगह ज्ञात कर्मचारियों  और निजी गुंडों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जावें, अन्यथा हमें अग्र आंदोलन के लिए बाध्य  होना पड़ेगा। 
उक्त प्रेस नोट की प्रतिलिपि मेल पर प्रधानमंत्री ,केंद्रीय परिवहन मंत्री ,मुख्यमंत्री , प्रमुख सचिव ,कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को भी प्रेषित की गई है। 

नवीन कुमार अग्रवाल 
प्रदेश प्रवक्ता 
आम आदमी पार्टी 
13 गाँधी नगर नीमच -458441 
9826270178


"डॉ. प्रकाश दोसावत" 
जिला मीडिया प्रभारी
 आम आदमी पार्टी मंदसौर 94248 12095

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*