*टाटा सफारी कार में अवैध ब्राउन शुगर के साथ 4 अभियुक्तों को गिरफ़्तार किया*

*जन जागृति संगम न्यूज़*


प्रतापगढ़ । सालमगढ़ क्षेत्र के निनोर चौकी के सामने रतलाम रोड पर नाकेबंदी के दौरान कार में सवार चार युवकों की पुलिस ने चेकिंग के दौरान तलाशी ली, जिनके पास से ब्राउन शुगर मिला है। पुलिस ने चारों युवकों से पूछताछ कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच अनुसंधान शुरू किया है।थाना अधिकारी पेशावर खान ने बताया कि पुलिस जब थाने के बाहर 27 मार्च को नाकाबंदी कर रही थी, इस दौरान एक कार लेकर चार युवक जो कि नशे में नजर आ रहे थे चारों युवकों से पूछताछ की तो मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया। वह जिले में नशे की तस्करी के नाम से पहचाने जाने वाले देवल्दी गांव के रहने वाले तस्कर वसीम के यहां नशा करने के लिए गए थे। यहां चारों आरोपियों ने नशा किया और माचिस की डिब्बी में 7 ग्राम ब्राउन शुगर भरकर अपने साथ लेकर जिले के सालमगढ थाना क्षेत्र होते हुए अपने शहर मध्य प्रदेश में जा रहे थे। इसी दौरान सालमगढ़ थाने के निनोर चौकी में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने चारों आरोपियों को 7 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अमित कुमार के अनुसार इसी तरह अपराध में 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने सभी आरोपियों को 4 दिन पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम"  ऐप पर जुड़े 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु