*नीमच जिले में जावद जनपद अध्यक्ष 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*


*जन जागृति संगम न्यूज़*


लोकायुक्त संगठन ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए नीमच जिला के जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। रिश्वत की राशि लेकर आरोपी ने कुर्ते की जेब में रखी थी जिसे लोकायुक्त पुलिस के अधिकारियों ने जप्त किया है। आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर धारा 41 का नोटिस देकर छोड़ दिया गया है।

लोकायुक्त निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव के अनुसार 21 मार्च को आवेदक सरपंच ग्राम पंचायत खोर तहसील जावद जिला नीमच बलराम पिता रामनारायण जाट ने रिश्वत मांगने की शिकायत पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त संगठन उज्जैन को की थी। फरियादी ने बताया था कि जनपद पंचायत जावद जिला नीमच के अध्यक्ष गोपाल चारण ने उनसे ग्राम पंचायत खेड़ा राठौड़ मैं ई कक्ष भवन निर्माण की राशि 5 लाख स्वीकृत करने के लिए 10 परसेंट के हिसाब से 50 रिश्वत की मांग की गई है। इस पर शिकायत की पुष्टि करते हुए सोमवार को लोकायुक्त के दल ने आरोपी जनपद अध्यक्ष को जनपद के उनके कार्यालय में ही आवेदक से 50 हजार रूपए नकद रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम"  ऐप पर जुड़े 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*