*जिला जेल में हुआ हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन* *मुन्ना बैट्री सहित अन्य कवियों ने कैदियों को खूब हंसाया*

*जन जागृति संगम न्यूज़*


मंदसौर। जिला जेल में बंदियों के मनोरंजन के लिए हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिंह सम्मिलित हुए साथ ही अन्य न्यायाधीश गण भी मंचासीन हुए।प्रसिद्ध हास्य कवि मुन्ना बैटरी मंदसौर,गोपाल धुरंधर पालसोड़ा, लोकेश जड़िया धार,नम्रता नमिता भोपाल तथा महेश त्रिवेदी मंदसौर ने अपनी हास्य रचनाओं से सभी का मनोरंजन किया। यह कवि सम्मेलन लगभग दो घंटे चला।
मुन्ना बैट्री ने अपनी हास्य रचनाओं का।ऐसा समां बांधा कि पूरा पांडाल हंस- हंस के लोट पोट हो गया। कोरोना काल की परिस्थितियों को उन्होंने बड़े ही चुटीले अंदाज में प्रस्तुत किया। गोपाल धुरंधर ने अपनी हास्य की चुटकियों को मालवी बोली में ही प्रस्तुत किया व भरपूर मनोरंजन किया। नम्रता नमिता ने मधुर गीतों को हास्य के साथ जोड़ा व सबको खूब हंसाया। कवि सम्मेलन का संचालन करते हुए लोकेश जड़िया पूरे समय हास्य का रस बरसाते रहे। जिसका सभी ने भरपूर आनन्द लिया। महेश त्रिवेदी ने श्रृंगार रस के गीत प्रस्तुत किए।
    मुख्य अतिथि प्रधान जिला जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजित सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के कुछ नैसर्गिक अधिकार होते हैं जिनसे उन्हें वंचित नहीं रखा जा सकता। किन्हीं परिस्थितियों के कारण लोग जेल में आते हैं। समय पूरा होने पर रिहा भी होते हैं। जेल अवधि में रहते हुए बंदियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। वास्तव में जेल अधीक्षक पी के सिंह इस रचनात्मक पहल के लिए साधुवाद के पात्र हैं। 
जेल अधीक्षक श्री पी के सिंह ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि जेल में निरुद्ध कैदी तनावपूर्ण परिस्थितियों में यहां आते हैं। जेल में रहते हुए भी इनके चेहरों पर तनाव ही देखा जाता है तो इनके चेहरों पर भी मुस्कुराहट आए ये भी कुछ समय अपने तनाव भूल कर हास्य रस का आनन्द लेवें। खुश हो जाएं, इसी उद्देश्य से जेल में हास्य कवि सम्मेलन का यह आयोजन किया गया।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विशेष न्यायधीश आर पी सोनी,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायधीश हर्ष सिंह बहरावत, तथा न्यायधीश गण प्रतिष्ठा अवस्थी,विशाल शर्मा,सुरेश वर्मा,विनोद अहिरवार,राहुल सोलंकी,निकिता वार्ष्णेय,प्राची पाण्डे,राजेश्वरी मेम व श्रीमती श्रीवास्तव ओर समाजसेवी नाहरू खां मेव सामाजिक कार्यकर्ता अनिल संगवानी आदि भी सम्मिलित हुए । आरम्भ में प्रधान न्यायाधीश श्री अजितसिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। संचालन वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश जोशी ने किया आभार सहायक जेल अधीक्षक श्रीमती सुभद्रा ठाकुर ने माना।

ऐसे और. अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम ऐप" पर जुड़े 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*