*महिला से फोन पर बात करना युवक को पड़ा महंगा! पति ने धारदार हथियार से काटा प्राइवेट पार्ट*


*जन जागृति संगम न्यूज़*


आगर मालवा: मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले (Agar Malwa News) में एक हैरान कर देने वाली घटना (shocking incident) सामने आई है. आगर मालवा जिले में महिला से फोन पर बात करना एक युवक को महंगा पड़ गया. महिला के आक्रोशित पति ने 1 अन्य आरोपी के साथ मिलकर 21 वर्षीय फरियादी युवक का प्राइवेट पार्ट धारदार हथियार से काट (cut off  private part sharp weapon)  दिया. घटना के बाद युवक का इलाज सुसनेर के सरकारी अस्पताल में कराया गया और मामला गंभीर होने पर उसे उज्जैन के अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं, सुसनेर थाने में धारा 326 सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और दोनों आरोपियों की तलाश जुटी है.
धारदार हथियार से काटा गुप्तांग
जानकारी के अनुसार सुसनेर थाने के बोरखेड़ी लड़ा में 21 वर्षीय एक युवक ग्राम की ही एक शादीशुदा महिला से फोन पर बातचीत करता था. जिसकी जानकारी लगने पर महिला का पति युवक से नाराज था. रविवार की देर रात अपने खेत पर युवक अकेला जा रहा था, इसी दौरान आरोपियों ने युवक को पकड़ लिया और उसका गुप्तांग धारदार हथियार से काट कर उसका मोबाइल छीन लिया.
युवक घायल अवस्था में मिला 
बता दें कि इस घटना के बाद युवक बेहोश हो गया. सुबह खेत पर उसका भाई पहुंचा तो युवक घायल अवस्था में मिला. उसके बाद युवक को सुसनेर थाने लाया गया. जहां सुसनेर पुलिस ने धारा 326 सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की.
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
वहीं प्रकरण दर्ज करने के बाद सुसनेर के शासकीय अस्पताल में इलाज के बाद युवक को उज्जैन रैफर किया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम"  ऐप पर जुड़े 👇

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*