*श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक मनाया जाएगा*

*जन जागृति संगम न्यूज़*

नीमच  
31 Mar 2023 
       

ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम"  ऐप पर जुड़े 👇

नीमच। श्री दिगंबर जैन समाज नीमच द्वारा श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का 2622 वां जन्म कल्याणक महोत्सव अत्यंत भक्ति भाव, उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जाएगा । जन्म कल्याणक कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष विजय विनायका जैन ब्रोकर्स एवं सचिव मुकेश विनायका ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत 4 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमें 1 अप्रैल शनिवार को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप जिनागम द्वारा मांगलिक भवन पर दोपहर 2:00 से 4:00 तक बच्चों एवं महिलाओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता बेस्ट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता ड्राइंग प्रतियोगिता कलश भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। दिनांक 2 अप्रैल रविवार को दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा मंदिर जी में प्रातः 8:30 बजे से भगवान महावीर स्वामी विधान पूजन का आयोजन किया जाएगा । 2 अप्रैल रविवार शाम को 7:30 बजे से मांगलिक भवन पर प्राकृत जैन विद्या पाठशाला द्वारा प्राकृत भाषा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें दीप प्रज्वलन कर्ता विजय शशी विनायका जैन ब्रोकर्स एवं मुख्य अतिथि नूतन पारूल शाह एवं विशेष अतिथि वैभव निधि जैन गुना वाले ,श्री अनिल हंसा बज होंगे । दिनांक 3 अप्रैल सोमवार के कार्यक्रम की जानकारी समाज के उपाध्यक्ष जयकुमार बज एवं सह सचिव विनीत पाटनी ने देते हुए बताया कि प्रातः 5:30 बजे प्रभातफेरी मंदिर जी से नगर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करेंगी तत्पश्चात प्रातः 7:00 बजे से मंदिर जी में श्री जी के अभिषेक शांतिधारा और 11 पांडु शिला पर अभिषेक होंगे प्रातः 9:30 चांदी से नवनिर्मित वेदी जी ,(पालकी) का अनावरण किया जाएगा तत्पश्चात प्रातः 11:00 बजे से मांगलिक भवन पर समाज का सामूहिक स्वामी वात्सल्य होगा एवं रात्रि 8:00 बजे से मांगलिक भवन पर दिगंबर जैन महिला मंडल द्वारा भगवान महावीर के बाल स्वरूप का पालना झुलाई का कार्यक्रम किया जाएगा। जिसमें दीप प्रज्वलन कर्ता जैन ब्रदर्स परिवार तथा प्रथम पालना झूलाई लाभार्थी विजय शशी विनायका जैन ब्रोकर्स परिवार एवं भगवान के जन्म उत्सव में गरबा नृत्य कार्यक्रम जिसके उद्घाटन कर्ता संदीप जैन यश जैन मानशी जैन गुना वाले एवं निर्मला आशा रारा होंगे। दिनांक 4 अप्रैल मंगलवार की जानकारी देते हुए समाज के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सेठी ने बताया कि ने बताया कि चांदी की नवनिर्मित वेदीजी ( पालकी) में श्री जी को विराजमान कर सकल जैन समाज के साथ प्रातः 8:30 बजे मंदिर जी से वेदी जी (पालकी ) शोभा यात्रा शोभा यात्रा एवं जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण कर वापस मंदिर जी पहुंचेगा जहां पर श्री जी के अभिषेक शांतिधारा लाभार्थी परिवार द्वारा किया जाएगा तत्पश्चात सभी समाज जन सकल जैन समाज के सामूहिक स्वामी वात्सल्य मिडिल स्कूल ग्राउंड पर पहुंचेंगे। श्री दिगंबर जैन समाज के कार्यकारिणी एवं समिति ने सभी समाज जनों को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के पावन अवसर पर सभी कार्यक्रमों में सहभागिता कर अपने पुण्य का संचय कर जिन शासन की शोभा में वृद्धि करने का निवेदन किया है। सचिव मुकेश विनायका मीडिया प्रभारी शैलेंद्र सेठी मोबाइल नंबर 94240 37070 दिगंबर जैन समाज नीमच

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*