*पोरवाल महिला मंडल ने किया पांच दिवसीय गणगौर पर्व का आयोजन निकाली झेल*

*जन जागृति संगम न्यूज़*

सीतामऊ । पोरवाल महिला मंडल के तत्वाधान में में महिलाओ द्वारा पांच दिवसीय गणगौर पूजन  पर्व का आयोजन किया।

जिसके प्रथम दिन महिलाओं द्वारा फुल पाती लाने (कलश यात्रा) का आयोजन किया गया।

दुसरे दिन महिलाओं द्वारा माता गौरी की पीहर में हल्दी उबटन रस्म निभाई।

तीसरे दिन महिलाओं द्वारा गण ईशर शंकर और गौर माता गौरी पार्वती के साथ मेहंदी लगाने

तथा चौथे दिन महिलाओं ने स्वयं और माता गौरी को चुनरी और सौलह सिंगार से सजने संवरने

पांचवें दिन महिलाओं द्वारा ढोल ढमाके बेंड बाजे के साथ गीत भजनों गाते और मनमोहक नृत्य के साथ नगर गोवर्धन नाथ मंदिर से ईशर गणगौर कि झेल प्रारंभ होकर राजवाड़ा चौक भृगु ऋषि द्वार महाराणा प्रताप चौराहे होकर बस स्टैंड से पोरवाल मांगलिक भवन पहुंची जहां पर महिलाओं ने ईशर गणगौर कि पूजा अर्चना कर अपने पति परिवार के प्रेम बंधन में रहने की कामना की।

आयोजन को लेकर महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती साधना मेहता ने बताया महिला मंडल द्वारा पांच दिवसीय गणगौर पूजन का आयोजन धुमधाम के साथ मनाया गया। यह पर्व गण-गौर यानि शिव-पार्वती की पूजा का यह पावन पर्व पति पत्नी के आपसी स्नेह और साथ की कामना से जुड़ा हुआ है। इसे शिव और गौरी की उपासना का मंगल उत्सव है।

गणगौर पर्व पूजन का महत्व –
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार गणगौर अपने पीहर आती और पीछे पीछे ईशर उसे वापस लेने आता है और आखिर में चैत्र शुक्ल द्वितीय व तृतीय को गणगौर को अपने ससुराल के लिए विदा किया जाता है मान्यताओं के अनुसार प्राचीन काल में माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए तपस्या की थी भगवान शिव माता पार्वती की तपस्या से प्रसन्न हुए और पार्वती की मनोकामना पूरी की। तभी से कुंवारी लड़कियां इच्छित वर पाने के लिए और सुहागिन महिलाएं सुहाग की लंबी उम्र के लिए ईशर और माता पार्वती की पूजा अर्चना करती है गणगौर वाले दिन महिलाएं सज धज कर सौलह सिंगार करती है और माता गौरी की विधि विधान से पूजा करके उन्हें सिंगार की सभी वस्तुएं अर्पित करती है इस दिन मिट्टी से ईशर और गणगौर की मूर्ति बनाई जाती है और इन्हें बड़े सुंदर ढंग से सजाकर झेल निकाली जाती है।गणगौर का अर्थ है,’गण’ और ‘गौर’। गण का तात्पर्य है शिव (ईसर) और गौर का अर्थ है पार्वती। यह नवरात्रि के तीसरे दिन यानि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाने वाला गणगौर का त्योहार स्त्रियों के लिए अखण्ड सौभाग्य प्राप्ति का पर्व है। शास्त्रों के अनुसार मां पार्वती ने भी अखण्ड सौभाग्य की कामना से कठोर तपस्या की थी और उसी तप के प्रताप से भगवान शिव को पाया। इस दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को तथा पार्वती जी ने समस्त स्त्री जाति को सौभाग्य का वरदान दिया था। माना जाता है कि तभी से इस व्रत को करने की प्रथा आरम्भ हुई।
पांच दिवसीय आयोजन में सुनीता गुप्ता ,प्रेमलता सेठिया श्वेता सेठिया, मनीषा गुप्ता,सुनीता सेठिया, सुनीता घाटिया ,आशा घाटिया ,स्नेहलता घाटिया ,समता घटिया, पदमा घाटिया ,अंतिम बाला घाटिया ,सुनीता वेद,अनुसुइया घटिया,संतोष घटिया,भगवती सेठिया,कृष्णा घाटिया ,संगीता घाटिया ,संगीता गोपाल घाटिया ,कोमल पोरवाल,सुनीता फरकिया,उषा घाटिया ,उषा सेठिया ,प्रेमलता मांदलिया ,हेमा वेद ,ललिता अनिल जी घटिया,ललिता ओम घटिया,ममता गुप्ता ,प्रभा गुप्ता ,रेखा घाटिया ,मंगला घाटिया,शिवकन्या गुप्ता,खुश्बू घाटिया,संतोष घाटिया,रिंकू सेठिया,वर्षा सेठिया,ममता घाटिया सहित समाज कि महिलाओं ने गणगौर व्रत पुजन झेल आयोजन में सम्मिलित रही।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*