*मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के पंजीयन केम्प का औचक निरीक्षण किया गया*
*जन जागृति संगम न्यूज़*
✍ पत्रकार रामप्रसाद राठौर नारायणगढ़
श्रीमान कलेक्टर महोदय जिला मंदसौर द्वारा नगर परिषद नारायणगढ़ में चलाए जा रहे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के पंजीयन केम्प का औचक निरीक्षण किया गया, आज दिनभर में आये आवेदनों के आंकड़े लिए गए।
शिविर / केम्प में लगे ऑपरेटरों से सीधे संवाद कर समस्या समग्र पोर्टल पर स्वयं चेक करी गई, समस्या का निराकरण हेतु जिले के अधिकारियों निर्देश दिये गए।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कैलाश शर्मा द्वारा नगर में चलाए जा रहे शिविर के संबंध में कलेक्टर साहब को अवगत कराया गया।
मल्हारगढ़ एसडीएम मुकेश जी शर्मा जनपद पंचायत सीईओ तहसीलदार संजय मालवीय हल्का पटवारी सुरेश श्रीवास्तव वं कई अधिकारी साथ में मौजूद रहे
साथ ही कलेक्टर महोदय का निर्देश बहनों के लिए व्यवस्थित बैठने एवं स्वच्छ पानी की व्यवस्था रखे
♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦♦
ऐसे और पोस्ट देखने के लिए जुड़े जन जागृति संगम ऐप से👇



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें