*सांसद खेल महाकुंभ 21 को नीमच में* *खो खो, कबडडी, रस्सा कस्सी, सितोलिया, मैराथन आदि स्पर्धा होगी*

*जन जागृति संगम न्यूज़*

अधिक पोस्ट देखें जन जागृति संगम ऐप पर जुड़े 👇

नीमच, निप्र। सांसद खेल महोत्सव के अंर्तगत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर गांव-शहर की गलियों में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारने की पहल की गई है। नीमच विधानसभा में भी विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की जा रही है।
उक्त जानकारी देते हुवे खेल महोत्सव के नीमच विधानसभा प्रभारी राकेश जैन 'पप्पू' ने बताया कि सांसद सुधीर गुप्ता के मार्गदर्शन में विलुप्त हो रहे खेल जैसे खो खो, कबडडी, रस्सा कस्सी, सितोलिया, मैराथन आदि स्वदेशी खेलों का आयोजन कर छिपी प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया जा रहा है।
नीमच के दशहरा मैदान में 21 अप्रेल 2023, शुक्रवार को सांसद खेल महाकुंभ आयोजित होगा। जिसके तहत हायर सैकेण्डरी स्कूल क्रमांक 2 से प्रातः 8 बजे स्कूली बच्चों की रैली प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग हेमू कालानी चौराहे से कमल चौक, घण्टाघर, जाजू बिल्डिंग, पुस्तक बाजार, भारत माता चौराहा, विजय टांकीज होते हुवे दशहरा मैदान पहुंचेगी जहां प्रदेश सहित स्थानीय जनप्रतिनिधीगण भी मौजूद रहेंगे।
शहर में निकलने वाली स्कूली बच्चों की विशाल रैली का जगह जगह विभिन्न क्षेत्रीय सामाजिक, राजनीतिक संगठनों द्वारा स्वागत भी किया जावेगा।
पप्पू जैन ने बताया कि प्रातः 9 बजे, दशहरा मैदान में खेल प्रतियोगिता प्रारंभ होगी। आम जन से आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या उपस्थित होकर बच्चो का उत्साहवर्धन करे।
उक्त जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख विवेक खण्डेलवाल 'सोनू' ने दी।



टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*