*2.50 करोड़ रुपए के मोबाइल फोन से भरा कंटेनर लूटा नाकाबंदी बाद छोड़कर फरार हुए बदमाश, चालक को बंधक बना खेत में पटक गए*

*जन जागृति संगम न्यूज़*

ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और जन जागृति संगम से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇

उदयपुर के खेरोदा थाना क्षेत्र स्थित उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे-48 पर करीब 2.50 करोड़ रूपए के नए महंगे मोबाइल से भरे कंटेनर को लुटेरे लूटकर ले गए। हालांकि पुलिस की नाकाबंदी के बाद लुटेरे कंटेनर को रास्ते में ही छोड़कर फरार हो गए। कंटेनर में नंबर लॉक होने से लुटेरे मोबाइल से भरे कंटेनर के ताले को खोलने में नाकामयाब रहे। ऐसे में पुलिस की कार्रवाई से करोड़ों रूपए के मोबाइल की लूट होने से बच गई। यह कंटेनर दिल्ली से मुंबई जा रहा था।
इससे पहले बदमाशों ने खाली ट्रक चलाते हुए कंटेनर का लगातार पीछा किया। फिर सुनसान रोड देखकर चालक को बीच रास्ते रूकवाया। फिर उसे बंधक बना लिया। चालक के हाथ-पैर बांधकर खेत में पटक गए। फिर कंटेनर को खुद चलाकर वहां से रवाना गए। चालक ने जैसे-तैसे रोड पर आकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने तुरंत मुख्य चौराहों पर नाकाबंदी करवाई। ऐसे में देबारी स्थित रोड पर नाकाबंदी देख बदमाश कंटेनर को छोड़कर फरार हो गए। खेरोदा थाना अधिकारी पवनसिंह चौहान के अनुसार कंटेनर को खेरोदा थाने में लेकर आ गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए जांच में जुट गई है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*