*डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्यवाही* *पीकअप से 4 क्विंटल से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त , दो तस्कर गिरफ्तार*


*जन जागृति संगम न्यूज़*

ऐसे और अधिक पोस्ट देखने के लिए और जन जागृति संगम से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇

चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्यवाही करते हुए मंगलवार प्रातः 4 क्विंटल से अधिक अवैध डोडा चूरा व एक पिकअप को जब्त कर दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है | मुखबिर की सूचना पर मध्यप्रदेश से मारवाड़ ले जाते डोडाचूरा को जब्त किया।
पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है | भवानी सिंह राजावत पुलिस निरीक्षक प्रभारी डीएसटी को अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ हेतु विशेष निर्देश दिए | जिला विशेष टीम में पदस्थापित मुनेंद्र सिंह कांस्टेबल को जरिये मुखबीर सूचना मिली की मध्य प्रदेश से मारवाड़ की तरफ जाने वाली एक पिकअप में अवैध डोडा चुरा भरा हुआ है जो भदेसर थाना के सुखवाड़ा से होकर निकलेगी | मुखबिर की सूचना विश्वसनीय होने से प्रभारी डीएसटी ने जाप्ते सहित जितावल रोड, सुखवाड़ा पर नाकाबंदी की | सूचना के मुताबिक सुखवाड़ा की तरफ से एक सफेद रंग की पिकअप आती हुई दिखाई दी जिसमें तीन व्यक्ति बैठे हुए थे | पुलिस टीम को देखकर तीनों व्यक्तियों ने गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किया जिनमें से पुलिस टीम ने दो व्यक्तियों को मुश्किल से पकड़ा तथा एक व्यक्ति मौके फरार हो गया। जिसका पुलिस टीम ने काफी पीछा किया किंतु वह भागने में सफल रहा | पुलिस टीम ने नियमानुसार पिकअप की तलाशी ली तो पिकअप में रखे 27 कट्टों में अवैध डोडा चुरा भरा हुआ मिला | जिस पर पुलिस ने नियमानुसार डोडा चूरा का वजन किया तो कुल वजन 400.370 किलोग्राम हुआ | पुलिस ने उक्त अवैध डोडा चूरा को जब्त कर मध्यप्रदेश के नीमच जिले के जावद निवासी रामप्रसाद पुत्र निर्भयराम धाकड़ व कपासन थाना क्षेत्र के तरनावा खेड़ा निवासी गोवर्धन लाल पुत्र भैरूलाल जाट को गिरफ्तार कर लिया तथा भागने वाले तरनावा खेड़ा निवासी मदनलाल पुत्र रतन लाल गाडरी को नामजद कर लिया |
पुलिस थाना भदेसर पर आरोपीयों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है |
*उक्त कार्यवाही में निम्न टीम ने सहयोग किया*
प्रभारी डीएसटी भवानी सिंह राजावत पु.नि., हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल मुनेंद्र सिंह, दुर्गाराम, दिनेश सरदार सिंह चालक कानिस्टेबल देवी लाल|

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*