*Atlanta:जेल मे जिंदा शख्स को काट काटकर खा गए खटमल,पढ़िए हैरान कर देने वाली खबर*

कैदी के साथ जानवरों से भी बदतर हुआ सुलूक
परिवार के साथ साथ मृतक के वकील माइकल डी हार्पर का भी दावा है कि कैदी की देखभाल सही नहीं हुई. जेल में उसके साथ जानवरों से भी बदतर सुलूक हुआ. जिस बैरक में लाशॉन को रखा गया था उसमें कोई जानवर भी नहीं रखा जा सकता. वकील ने जेल प्रशासन को दोषी ठहराते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है. इस दौरान थॉम्पसन के परिवार के वकील ने उनके शव की तस्वीरें जारी की हैं. इनमें उनके शव पर लाखों कीड़ों और खटमलों को देखा जा सकता है.
परिवार का दावा तड़पा कर मारा गया
वकील ने घटना को लेकर मीडिया को बताया कि थॉम्पसन की एक तरह से हत्या हुई है. उसे तड़पा -तड़पा कर मारा गया है. वह इस तरह की मौत का हकदार नहीं था. जिस कोठरी में उन्हें रखा गया था वहां वो किसी बीमार जानवर को भी नहीं रखा जा सकता.
वहीं दूसरी तरफ इस घटना को लेकर जेल प्रशासन ने अपनी सफाई में कहा कि थॉम्पसन को गिरफ्तार किये हुए अभी तीन महीने हुए थे. उन्हें जेल की कोठरी में अचेत अवस्था में पाया गया था. मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें बचाने का भरसक प्रयास हुआ, लेकिन उन्हें बचाया न जा सका. हालांकि, जेल प्रशासन ने बैरक में कीड़े और खटमल होने की बात स्वीकार की है.
ये भी पढ़ें: Viral: जिंदगी के महज 5 साल, पर जिंदादिली कायम, ब्रैन कैंसर से जूझ रहे इस शख्स ने साइकिल से अमेरिका का चक्कर लगाने की है ठानी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें