*सुखानंदधाम के सौन्दर्यीकरण के निमित्त शिवोहम आदि शंकराचार्य पर केंद्रित नाट्य मंच आज आज जावद कॉलेज ऑडिटोरियम में होगी संगोष्ठी*

*जन जागृति संगम*

जिला जनसंपर्क कार्यालय नीमच समाचार 

ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और जन जागृति संगम से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇

नीमच 15 अप्रैल 2023 प्रदेश के एम एस एम ई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा के विशेष प्रयासों से जावद क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थल सुखदेव मुनि की तपोस्थली सुखानंद धाम के सौंदर्यीकरण के निमित्त शिवोहम आदिशंकराचार्य पर केंद्रित नाट्य मंच एवं संगोष्ठी का आयोजन आज 16 अप्रैल रविवार को शाम 6:00 बजे महात्मा गांधी कॉलेज जावद के ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नगर परिषद जावद के अध्यक्ष श्री सोहनलाल माली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। श्री सुखानंद धाम विकास समिति एवं जावद कॉलेज की जनभागीदारी समिति द्वारा उक्त कार्यक्रम में अधिकाधिक क्षेत्रवासियों, धर्मप्रेमियों और आम नागरिकों से उपस्थित होने और सुखानंद धाम के सौंदर्यीकरण के लिए अपने रचनात्मक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान करने का आग्रह किया गया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*