*महाप्रबंधक दक्षता शील्ड ले कर रतलाम पहुंचे मंडल प्रबंधक व टीम को जेसी बैंक निर्देशक ने स्मृति चिन्ह भेंट किया*
*जन जागृति संगम न्यूज़*
*जगदीश राठौर*
अधिक पोस्ट देखें जन जागृति संगम ऐप पर जुड़े 👇
रतलाम। जेसी बैंक के निर्देशक वाजिद हुसैन खान द्वारा पश्चिम रेलवे का 68 वा रेल सप्ताह के अंतर्गत 2022,23 की महा प्रबंधक दक्षता शील्ड लेकर मंडल मुख्यालय रतलाम पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक एवम समस्त शाखा अधिकारियो को स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभ कामनाएं प्रेषित की।
उल्लेखनीय है कि 68 वे रेल सप्ताह अंतर्गत मुंबई मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में रतलाम रेल मंडल को महा प्रबंधक शील्ड प्राप्त हुई।आयोजित पुरस्कार समारोह में रतलाम मंडल को मिली दक्षता शील्ड को लेकर रतलाम आने पर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार व समस्त शाखा अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर शुभकामनाएं प्रेषित की
ऐसे और अधिक पोस्ट देखने के लिए और जन जागृति संगम से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇
इस अवसर पर शाखा प्रबंधक हेमल वसावड़ा भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि सालभर विभागीय कार्य को कुशलतापूर्वक अंजाम देने पर रतलाम रेल मंडल के विभागों को पश्चिम रेलवे मुंबई के महाप्रबंधक द्वारा दक्षता शील्ड से सम्मानित किया गया। अवॉर्ड लेकर लौटे डीआरएम रजनीश कुमार सहित विभाग के अधिकारियों का रतलाम में स्वागत हुआ।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन जेसी बैंक डायरेक्टर वाजिद खान ने किया तथा मिली सफलत पर सभी अधिकारियों को बधाई दी
*इन विभागों को मिली शील्ड*
एसएनटी, मंडल चिकित्सालय व इलेक्ट्रिकल टीआरओ रनिंग रूम को पूरे साल के लिए शील्ड मिली।
वही कमर्शियल (रतलाम-बड़ोदरा), ऑपरेटिंग (रतलाम-बड़ोदरा) व पर्सनल (रतलाम-बड़ोदरा) को संयुक्त अवॉर्ड मिला है। संयुक्त अवार्ड में विभागों के पास अधीकृत रूप से छह माह के लिए शील्ड रहेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें