*क्षेत्र के औद्योगिक विकास पर आज से जावद में एमएसएमई विभाग की कार्यशाला *खाद्य प्रसंस्करण आधारित एमएसएमई इकाईयों एवं उन्नत कृषकों की संगोष्ठी आज*

*जन जागृति संगम*


ऐसे और पोस्ट देखने के लिए और जन जागृति संगम से जुड़ने के लिए क्लिक करें 👇

नीमच 15 अप्रैल 2023// नीमच जिले के जावदक्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए प्रदेश सरकार के एमएसएमई विभाग द्वारा जावद में आज से दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है इस कार्यशाला में नवीन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की समुचित जानकारी दी जाएगी। दो दिवसीय इस कार्यशाला के प्रथम दिवस 16 अप्रैल को ई एण्ड वाय प्रतिनिधि एवं ट्रोपोलाइट ईकाई ग्वालियर के प्रतिनिधियों और एमएसएमई विभाग द्वारा नवीन उद्योग एवं उनके अलॉटमेंट के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही औद्योगिक इकाइयों के लिए मशीनरी, उत्पाद और मार्केटिंग के संबंध में भी विस्तरत जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला के दूसरे दिन खाद्य प्रसंस्करण आधारित एमएसएमई इकाईयों एवं उन्नत कृषकों की संगोष्ठी होगी। जिसमें नीमच जिले में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की संभावनाओं पर सी.एफ.टी.आर.आई. मैसुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक समेत अन्य वैज्ञानिक और उद्योगपति विचार विमर्ष करेंगे। दो दिवसीय कार्यशाला में एमएसएमई विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा सरकार की विभिन्न योजनाओं पर का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। साथ ही सफल उद्यमी और वैज्ञानिक अपने अनुभव साझा कर महत्वपूर्ण सुझाव देगें ।

एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बताया कि क्षेत्र में अब तक लगभग 92 उद्योग उन्नत ढंग से कार्यशील हुए हैं। इसी कड़ी को और आगे बढ़ाने एवं जावद के औद्योगिक विकास के लिए यह संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। जिसमें इन्वेस्टर्स को विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी तथा भूमि आवंटन की प्रक्रिया समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

खाद्य प्रसंस्करण आधारित एमएसएमई ईकाईयो एवं उन्नत कृषको की यह संगोष्ठी शासकीय चिकित्सालय जावद के डोम में आज 16 अप्रैल 2023 को प्रात 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी संगोष्ठी का समापन 17 अप्रेल को दोपहर एक बजे होगा। इस संगोष्ठी में एमएसएमई मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा भी विशेष रूप से भाग लेगे ।

महा प्रबंधक उद्योग श्री अमर सिंह मोरे एवं उपसंचालक कृषि श्री दिनेश मण्डलोई ने जिले के उद्योगपतियों, नव उद्यमियों और उन्नत कृषको से इस कार्यशाला में भाग लेने का आग्रह किया है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*