*एक नही दो ट्रॅाली बेग मे मिला होटल कारोबारी का शव, 18 साल की गर्लफ्रेंड ने......*

*जन जागृति संगम न्यूज़*



तिरुवनंतपुरम: केरल के कोझिकोड जिले में होटल कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक कारोबारी का शव एक नहीं बल्कि दो ट्राली बैग से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि अट्टापडी में 58 वर्षीय होटल व्यवसायी 18 मई को लापता हो गया था, जिसका शव शुक्रवार को दो ट्रॉली बैग से बरामद किया गया। खबरों के मुताबिक इस घटना को 22 वर्षीय एक युवक और उसकी 18 साल की गर्लफ्रेंड ने अंजाम दिया। होटल मालिक का नाम सिद्दीक बताया जा रहा है।

ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम" एप पर 👇

होटल कारोबारी के यहां हत्यारों ने किया था काम
होटल कारोबारी को आखिरी बार उसके होटल से लगभग छह किलोमीटर दूर एक लॉज में देखा गया था। यह उस दिन की बात है जिस दिन वह लापता हुआ था। पुलिस को शक है कि हत्या को शिबली और उसके दोस्त फरहाना ने होटल के कमरे में अंजाम दिया था। दोनों ने लगभग तीन हफ्ते तक सिद्दीक के होटल में काम किया था। होटल कारोबारी के लापता होने के बाद परिवार की ओर से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके बाद जांच कर रही पुलिस ने चेन्नई से दो संदिग्धों का पता लगाकर उन्हें हिरासत में ले लिया।

ट्रॉली बैग से बरामद की कटी लाश
पुलिस पूछताछ के आधार पर शुक्रवार की सुबह अट्टापदी पहुंची और दो ट्रॉली बैग बरामद किए। इसे दोनों आरोपियों के जाने से पहले सड़क पर छोड़ दिया गया था। दमकल विभाग ने बैग से कटी हुई लाश निकाली। सिद्दीक के लापता होने के बाद मध्य पूर्व से पहुंचे उसके बेटे ने बताया कि इसी महीने की 18 तारीख के बाद उसके पिता के खाते से बड़ी रकम निकाली गई है। मलप्पुरम में एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा, शिबली और फरहाना वर्तमान में चेन्नई रेलवे पुलिस की हिरासत में हैं और जल्द ही यहां लाए जाएंगे। फिलहाल शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि हत्या को 18 या 19 तारीख को अंजाम दिया गया था। जांच जारी है। 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*