*जन जागृति संगम न्यूज़ रतमाम* *👉भाजपा के 19 कार्यकर्ताओं का एक साथ सामूहिक इस्तीफा* *👉मोबाइल से बात कर रही युवती का मोबाईल बदमाशों ने झपटा* *👉धौंसवास-नामली के बीच फोरलेन के समीप पेड़ पर लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश*



ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम" एप पर 👇

*भाजपा के 19 कार्यकर्ताओं का एक साथ सामूहिक इस्तीफा*

रतलाम - आलोट। जिले के आलोट तहसील के भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश कोठारी सहित करीब 19 कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया गया।
उन्होंने अपना इस्तीफा शिव लाल पाटीदार विधानसभा विस्तारक,आलोट को संबोधित करते हुए लिखा कि सरकार के शासकीय कार्यालयों मे भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ कर्मचारियों द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता रहा है लेकिन मुखिया को बताने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है उल्टा दुर्व्यवहार करने वाले कर्मचारियों को संगठन द्वारा बढ़ावा दिया जाता रहा है।
जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा को कई बार जानकारी दी गई थी कि आलोट पुलिस के द्वारा किसानों के साथ अवैध वसूली की जाती है। शिकायत के करीब 6 दिन बाद भी पुलिसकर्मियों पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।
इन सभी कारणों से आहत होकर हम सभी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा देते हैं।
आलोट भाजपा मंडल के संपूर्ण कार्यकारिणी द्वारा एक साथ अपना इस्तीफा दिया गया।
_______

*मोबाइल से बात कर रही युवती का मोबाईल बदमाशों ने झपटा*
रतलाम । अपने घर से निकल कर कार्यालय जा रही एक युवती सड़क पर चलते हुए मोबाइल पर बात कर रही थी कि अचानक मोटर साइकिल पर सवार होकर पीछे से आए दो बदमाशों ने युवती का मोबाइल झपट लिया और भाग निकले। युवती ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश हत्थे नहीं चढ़े | अब पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके ।

राजस्व कॉलोनी निवासी अनुसुईया शर्मा कैनरा बैंक में काम करती है। घर से बैंक नजदीक होने की वजह से वह पैदल ही बैंक जाती है । रोज की तरह वह सुबह घर निकली। वह अपने मोबाइल पर अपनी मां से बात कर रही थी। अनुसुईया राजस्व कॉलोनी से निकल कर पावर हाउस रोड़ पर पंहुचने ही वाली थी कि अचानक पीछे से एक काली मोटर साइकिल पर सवार होकर आए दो लड़कों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और भाग गए। अनुसुईया उनके पीछे दौड़ी भी। इसी समय पीछे से स्कूटर पर आ रही पत्रकार वैदेही कोठारी ने भी इस घटना को देखा । श्रीमती कोठारी ने अनुसुईयां को अपने वाहन पर बैठाया और बदमाशों का पीछा किया।

बदमाश पावर हाउस रोड़ से शास्त्री नगर में प्रवेश कर गए पीछा कर रही दोनों महिलाओं ने शास्त्री नगर तक उनका पीछा किया, लेकिन उसके बाद वे गायब हो गए। इसके बाद अनुसुईया ने बैंक पहुंचकर अपने वरिष्ठों को घटना की जानकारी दी और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। । घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पंहुचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है, ताकि बदमाशों का सुराग मिल सके। अनुसुईयां ने बताया कि बदमाशों ने जो मोबाइल झपटा है, वह सैमसंग कंपनी का था और उसमें एयरटेल की सिम थी। हांलाकि बदमाशों ने मोबाइल झपटने के फौरन बाद में मोबाइल की सिम निकाल दी, जिससे कि मोबाइल की लोकेशन ट्रेस ना की जा सके। स्टेशन रोड़ पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
______

*धौंसवास-नामली के बीच फोरलेन के समीप पेड़ पर लटकी मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश*

रतलाम । नयागांव लेबड़ फोरलेन पर नामली और धौंसवास के बीच पेड़ पर फंदे से लटकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने इसकी सूचना नामली पुलिस थाने पर दी जिसके बाद पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है मृतक के पास से पहचान का कोई भी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाने का लग रहा है, लेकिन नामली थाना पुलिस सभी एंगल पर मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं मृतक की शिनाख्त करवाए जाने के प्रयास भी नाम लिखा ना पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं। नामली थाना पुलिस को सोमवार की सुबह सूचना प्राप्त हुई की फोरलेन पर नवरत्न ढाबे से आगे एक व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया + और शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के किसानों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से बीमार लग रहा था और पिछले दो-तीन दिनों से इस क्षेत्र में घूम रहा था । नामली थाना पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। मृतक के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर नामली थाने पर संपर्क किए जाने की अपील थाना प्रभारी प्रीति कटारे ने की है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*रिटायर हो रहे अधिकारी को छात्र ने दिए "बेशर्म के फूल" कहा ऐसा अफसर दोबारा ना आए*

*रतलाम। अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी कर्मचारीसंघ (अजाक्स) का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न, सामाजिक एकता पर दिया जोर*

*पहले पति को दिए बिजली के झटके, फिर तड़पते हुए उसके सामने ही प्रेमी संग बनाए संबंध*

*नारायणगढ़ पुलिस द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने वाले अंतरराजीय डोडाचूरा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से बड़ी मात्रा मे डोडाचूरा व एक देशी पिस्टल मय राउंड के जम्न किया गया।* *आरोपियों के कब्जे वाली हुंडई क्रेटा कार से कुल 252 किलोग्राम डोडाचूरा कीमत 5,10,000 रुपये जम्न किया गया।*

26 वा स्थापना दिवस पर भील समाज की सामाजिक बैठक का आयोजन

*राजपत्रित आयुष चिकित्सा अधिकारी संघ जिला नीमच की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*

*कुर्सी का रसूख छोड़ जब ज़मीन पर बैठ गईं 'मैडम कलेक्टर'! अफ़सरों के छूटे पसीने*

*गांधी चौराहे पर देर रात तक डटे रहे खड़पल्या के ग्रामीण, समाधान नहीं होने पर जारी रखा धरना!*💥

झोलाछाप ने ठोकी 💉 सीरीज पुट्ठे में ही टूट गई

*शंभू प्रसाद शर्मा सारथी विश्वकर्मा समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त* ,,,,,,,,,,,,,,,,,