*जन जागृति संगम ::उज्जैन समाचार 🔸👉युवा पीढ़ी और डिप्रेशन,, *दसवीं में सप्लीमेंट्री आई तो फांसी का फंदा चुमां* *👉दुष्कर्मी को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा*




ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम" एप पर 👇
🔸युवा पीढ़ी और डिप्रेशन,,

*दसवीं में सप्लीमेंट्री आई तो फांसी का फंदा चुमां*

🔸उज्जैन जिले के घटिया थाना क्षेत्र में उज्जैनिया गांव में रहने वाले शिवराज सिंह पिता नरेंद्र सिंह पंवार 15 वर्ष ने दसवीं में सप्लीमेंट्री आने के कारण जीवन लीला समाप्त की,,,

🔸घटना आज दोपहर की बताई जा रही है बालक घर पर अकेला थाऔर परिजन बाहर गए हुए थे,आकर देखा तो शिवराज फांसी पर झूलता हुआ नजर आया,,,पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है परंतु परिजनों का कहना था कि आज इसका रिजल्ट आया था और सामाजिक विज्ञान में सप्लीमेंट्री दर्शाई गई थी,,,

🔸गौरतलब है कि मध्य प्रदेश शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम आज घोषित किए गए हैं,,वही स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के भविष्य को मद्देनजर रखते हुए *रुक जाना नहीं* करके एक स्वर्णिम योजना ही चलाई हुई है जिसमें सप्लीमेंट्री,,फैल विद्यार्थी पुनः परीक्षा में सम्मिलित हो सकता है व
अपना साल बचा सकता है ,,

🔸वही 10वीं 12वीं के आज जो परीक्षा परिणाम घोषित हुए हैं उनमें जो विद्यार्थी किसी वजह से पासहोने से वंचित रह गए हैं उन्हें यह समझना होगा कि यह परीक्षा तो जीवन के प्रथम पड़ाव पर है इसमें पास फेल होने से जीवन नहीं रुक जाता,जीवन काल में इससे बड़ी- बड़ी परीक्षाएं कदम-कदम पर एकाएक सामने आती है जिसका हौसले के साथ डटकर सामना करने से प्रतिकूल परिणाम मिलता है,,

🔸वही अभिभावकों को विशेष तौर पर यह समझना होगा कि परीक्षा में फ़ैल,,,सप्लीमेंट्री वाले बच्चों को डाट डपट के बजाए खुद और उनकी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा,,,साथ ही बच्चों पर कुछ दिनों नजर भी रखनी होगी,,,
______

*दुष्कर्मी को 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा*

🔸विशेष न्यायाधीश (पाॅक्सो एक्ट) जिला उज्जैन के न्यायालय द्वारा आरोपी शेरू उर्फ नाहरू पिताशकील शाह 30 वर्ष निवासी-डोली गली (जीवाजीगंज)जिला उज्जैन को धारा 366,363,376(2)एन भादवि एवं धारा 5 (एल) सहपठित धारा 6 पाॅक्सो एक्ट में आरोपी को 20 वर्ष सश्रम कारावास 4000/-रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया,,

🔸घटना सन् 2020 की है जिसमें आज फैसला सुनाया गया,,,आरोपी नाबालिग बालिका से क्षीरसागर क्षेत्र में मुलाकात कर ऑटो मैं बैठाकर पीथमपुर ले गया था,,और वहां करीब 1 माह तक दुष्कर्म किया,फिर 05.01.2021 को रात्रि में नाबालिक को अपने साथ उज्जैन लाया और चिमनगंज मंडी थाने के सामने छोड़कर भाग गया,, मामले में न्यायालय ने आज फैसला सुनाया है

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*