*जन जागृति संगम* *👉महिला ने एक साथ पांच... भारत महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म, पिता बोले- ऊपर वाले की कृपा बरसी* *👉क्रेटा कार से 283 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त* *👉महिला ने पति एवं सास के खिलाफ की शिकायत, महिला पुलिस थाने ने किया प्रकरण दर्ज*


ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम" एप पर 👇

*क्रेटा कार से 283 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त*
चित्तौड़गढ़। बिजयपुर थाना पुलिस ने सोमवार को नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार से 283 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल मे हुआ फरार।
पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त के आदेश व एएसपी श्री बुगलाल के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार श्री भवानी सिंह पुलिस उप अधीक्षक के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के की धरपकड़ के लिये चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को एसएचओ हमेरलाल उ0नि०. मय जाप्ता एचसी शंकर सिंह, कानि सतीश, रणजीत सिंह, राहुल, अरूण व राजेन्द्र सिंह के साथ थाना से रवाना हो गोरसीया, पालेर सर्कल गश्त करता हुआ माणकपुरा तीराया से माणकपुरा गाँव में जाने वाले रोड पर नाकाबन्दी शुरू की। नाकाबन्दी के दौरान माणकपुरा की तरफ से एक सफेद कलर की क्रेटा कार आती हुई नजर आई, जिसे चेक करने हेतु रोकने का ईशारा किया तो चालक द्वारा क्रेटा कार को घुमा कर वापिस माणकपुरा गाँव की तरफ भगा कर ले गया, जिसका पिछा किया तो माणकपुरा गाँव से केसरपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर क्रेटा कार को रास्ते से निचे साईड मे उतार कर क्रेटा कार को खड़ी कर फाटक खोल कर जंगल की तरफ भाग गया। जिसकी जंगल में चारों तरफ सघन तलाशी ली गई, लेकिन केटा कार के चालक का कोई पता नही चला।
क्रेटा ,कार चालक द्वारा कार को छोड़ कर भागने से कार मे अवैधानिक वस्तु या अवैध अफीम डोडाचूरा होने की पूर्ण संभावना होने से कार की तलाशी ली गई तो कुल 15 काले रंग के प्लास्टीक के कट्टे भरे हुवे थे जिनमें अफीम डोडा चुरा अधकुचला भरा होने से वजन किया तो उक्त सभी 15 प्लास्टिक के कटटो मे भरा हुआ अवैध अफीम डोडाचूरा का कुल वजन मय बारदान के 283 किलो 10 ग्राम हुआ। उक्त केटा कार को एवं सभी अफीम डोडायुक्त प्लास्टिक के कटटो को नियमानुसार जब्त किया गया। थाना हाजा पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान जारी है।
______

*महिला ने एक साथ पांच... भारत महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म, पिता बोले- ऊपर वाले की कृपा बरसी*

रांची| रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एक महिला ने एक साथ पांच शिशुओं को जन्म दिया है। डॉक्टर शशिबाला सिंह और उनके सहयोगियों ने बगैर ऑपरेशन नॉर्मल डिलीवरी कराई। प्रसूता और पांचों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत मलकपुर गांव की रहने वाली है। एक साथ पांच बच्चों के पिता बने प्रकाश साव ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी पिछले एक महीने से पेट दर्द से परेशान थी। चतरा जिले में डॉक्टर को दिखाया तो जांच से पता चला कि गर्भ में एक साथ पांच शिशु पल रहे हैं। डॉक्टर ने जोखिमपूर्ण स्थिति बताते हुए रिम्स के लिए रेफर कर दिया। सोमवार रात को यहां नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। मैं रिम्स का शुक्रगुजार हूं कि मेरी पत्नी और पांचों बच्चे स्वस्थ हैं। पांचों लड़कियां हैं। एक साथ पांच बच्चों को पालना चुनौती तो है, लेकिन जब ऊपर वाले की कृपा हुई है तो आगे भी उन्हीं पर विश्वास है। रिम्स के डॉक्टरों ने कहा कि यह प्रीमैच्योर डिलीवरी है। महिला को मात्र सात महीने पांच दिन का गर्भ था। इसके बावजूद उसकी स्थिति को देखते हुए डिलीवरी कराई गई। प्रीमैच्योर और अंडरवेट सभी पांचों बच्चों का इलाज एनआईसीयू में रखकर किया जा रहा है। रिम्स में एक साथ पांच बच्चों के जन्म की यह पहली घटना है।
______

[23/5, 10:34 PM] जे पी तेलकार पिपलिया मंडी: *18 साल के होने पर खुद बन जाएगा वोटर कार्ड, मानसून सत्र में मोदी सरकार लाने जा रही बिल*

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार संसद के आगामी मानसून सत्र में एक बिल पेश करने जा रही है, जो रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (महापंजीयक) को राष्ट्रीय स्तर पर जन्म और मृत्यु के पंजीयन का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाए रखने की अनुमति देगा। इस डेटा का इस्तेमाल मतदाता सूची, जनसंख्या रजिस्टर, आधार, पासपोर्ट, राशन कार्ड आदि को अपडेट करने के लिए किया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि 18 साल का होने पर खुद ब खुद वोटर कार्ड बन जाएगा और लोगों को इसके लिए निर्वाचन कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि यह कदम देश में विकास को सुव्यवस्थित करेगा। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि अगली जनगणना इलेक्ट्रॉनिक रूप में होगी, जो विकास योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक ले जाने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
_______

*महिला ने पति एवं सास के खिलाफ की शिकायत, महिला पुलिस थाने ने किया प्रकरण दर्ज*
23/05/2023, विनोद गोठवाल
नीमच जिले के पॉश कालोनी रहिवासी क्षेत्र की विवाहिता महिला ने जिसकी उम्र 27 वर्ष बताई जा रही है ने अपनी सास एवं अपने पति के द्वारा मारपीट एवं चोट पहुंचाने की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध करवाया है फरिया दिया का कहना है कि मैंने और मेरे पति ने दिनांक 24/01/ 2023 को सीमावर्ती क्षेत्र राजस्थान में कोर्ट मैं विवाह किया था मैं परिजनों के साथ रह रही थी लेकिन विवाह के पश्चात ही मेरी सास का मेरे पति रवैया अच्छा नहीं रहा एवं मुझे हमेशा मेरी सास द्वारा कहा गया कि तुम अपने घर से क्या लेकर आई हो एवं आए दिन इसी बात पर लड़ाई झगड़ा विवाद करने लगी मेरे पति एवं मेरी सास मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ना एवं लड़ाई झगड़ा करने लगे एवं मुझे नौकरी के लिए कहा गया तब मैंने एक स्कूल में नौकरी की फिर मेरी सास द्वारा मुझे कार के लिए प्रताड़ित किया गया कि एक कार खरीद कर लाओ मेरे द्वारा कहे जाने पर कि मैं कुछ समय में अपनी नौकरी से प्राप्त पैसे द्वारा कार ला दूंगी लेकिन उनके द्वारा मेरे साथ मारपीट की गई जिस पर आज मैं परेशान होकर नीमच महिला थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवा रही हूं पीड़िता ने अपनी सास एवं पति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया आईपीसी की धारा 498 ए किसी भी शादीशुदा महिला को चोट पहचाना 323 मारपीट 294 506 34 आपराधिक धमकी देना के तहत नीमच महिला पुलिस थाना द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध किया गया एवं इस मामले में महिला पुलिस का अभी जांच अनुसंधान जारी है

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*