*जन जागृति संगम* /उज्जैन समाचार / *👉थाना घट्टिया पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में पाई सफलता* *👉थाना घट्टिया पुलिस ने अपहरण के अपराध में इनामी फरारी बदमाश को गिरफ्तार करने में पाई सफलता। *अपहर्ता को दस्तयाब कर किया गया परिजनों को सकुशल सुपुर्द। *अपहरण करने वाले दो आरोपीयो को देपालपुर इंदौर से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हीरो होण्डा मोटरसाईकिल की जप्त। *👉थाना महिदपुर रोड़ पुलिस ने एक अपहर्ता को जिला रतलाम से किया दस्तयाब* देखें तीनों खबरें 👇



ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम" एप पर 👇
🚔उज्जैन पुलिस 🚔
🚨दिनांक –25.05.23🚨

*👉थाना घट्टिया पुलिस ने धोखाधड़ी के अपराध में फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में पाई सफलता*

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा गंभीर/धोखाधड़ी के अपराध में फरारी ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे है।
इसी तारतम्य में श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भुरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी घट्टिया श्री विक्रम सिह चौहान के नेतृत्व मे टीम द्वारा धोखाधड़ी करने वाले एक और आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
दिनांक 15.02.2022 को फरियादी निवासी उज्जैन की रिपोर्ट पर से 04 आरोपीगण के विरुध्द अप.क्र. 71/22 धारा 420 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
उक्त अपराध में 02 आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया तथा फरार आरोपियों को तलाश लगातार की जा रही थी। आज दिनांक 25.04.2023 को कस्बा पानबिहार से उक्त अपराध में फरार एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराध में अब तक 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है 01 फरार आरोपी की तलाश जारी है एवम् पूर्व में धारा 120 –बी ,61(घ) ग्राम पंचायत एवं स्वराज अधिनियम का इजाफा किया गया है।
▪️सराहनीय योगदान
उनि प्रदीप सिंह राजपुत चौकी प्रभारी पानबिहार,प्र आऱ 1751 रविन्द्र मण्डलोई ,आऱ 1806 प्रदीप जायसवाल , सैनिक 181 मागीलाल, सैनिक 485 राहुल की मुख्य भूमिका रही।
_________

🚔उज्जैन पुलिस 🚔
🚨दिनांक 25.05.23🚨

*👉थाना घट्टिया पुलिस ने अपहरण के अपराध में इनामी फरारी बदमाश को गिरफ्तार करने में पाई सफलता।
*अपहर्ता को दस्तयाब कर किया गया परिजनों को सकुशल सुपुर्द।
*अपहरण करने वाले दो आरोपीयो को देपालपुर इंदौर से गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हीरो होण्डा मोटरसाईकिल की जप्त
पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा गंभीर अपराध में फरार ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी के लगातार निर्देश दिये जा रहे है। उक्त निर्दशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भुरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोल के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी घट्टिया श्री विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व मे टीम द्वारा अपहर्ता को दस्तयाब कर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 13.04.2023 को फरियादी निवासी बमोरी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 98/23 धारा 363भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।
आज दिनांक 25.05.23 को दोनो फरारी/ ईनामी आरोपीयो को देपालपुर जिला इन्दौर से गिरफ्तार किया गया है। अपहर्ता के कथनो के आधार पर उक्त प्रकरण में धारा 366,344 भादवि का इजाफा किया गया है।

⚫ सराहनीय योगदान
सउनि राजेन्द्रसिह हाड़ा ,म.आर. 804 तृप्ती ,सैनिक 422 मोहनदास बैरागी की मुख्य भूमिका रही।
________

🚔उज्जैन पुलिस🚔
🚨दिनांक –26.05.23🚨

थाना महिदपुर रोड़ पुलिस ने एक अपहर्ता को जिला रतलाम से किया दस्तयाब।

पुलिस अधीक्षक उज्जैन श्री सचिन शर्मा द्वारा गुम बालक बालिकाओं की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश भूरिया, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पिंटू सिंह बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महिदपुर रोड़ श्री हेमंत सिंह जादौन के नेतृत्व में टीम द्वारा अपहर्ता को जिला रतलाम से दस्तयाब किया गया है।  
                 थाना महिदपुर रोड के अपराध क्रमांक 22/28.01.2023 धारा 363 भादवि में अपहर्ता की तलाश हेतु लगातार आस पास के रहवासियों,परिजनों से पूछताछ की जा रही थी तथा मुखबिर भी पाबंद किए गए थे।आज दिनांक 26.05.23 मुखबिर से सूचना मिलने पर रात्रि में ग्राम गणेशगंज थाना पिपलोदा जिला रतलाम से अपहर्ता को दस्तयाब किया गया है। आरोपी की तलाश जारी है, आरोपी की गिरफ्तारी पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹3000 इनाम की उद्घोषणा की गई है। 
          उक्त कार्य में थाना प्रभारी महिदपुर रोड श्री हेमंत सिंह जादौन,उप निरीक्षक एम.एस नागर,म.आर. संगीता धाकड़,सैनिक ओंकार सिंह,सैनिक लाल सिंह का सराहनीय कार्य रहा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*