*केजरीवाल की महारैली हेतु आम आदमी पार्टी ने बैठक की*

*जन जागृति संगम न्यूज़*

मंदसौर । आम आदमी पार्टी की जिला टीम ने एक बैठक दशपुर कुंज में की, इसमें ग्वालियर में 25 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की महारैली में जाने हेतु रूपरेखा तैयार की गई। 

ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम" एप पर 👇

मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा प्रभारी श्री नवीन कुमार अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि जिला स्तर, ब्लॉक स्तर, सर्कल स्तर एवं पोलिंग बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित करना है और अरविंद केजरीवाल एवं भगवंत मान की ग्वालियर महारैली को सफल बनाना है। प्रदेश में आम आदमी पार्टी का चुनावी शंखनाद होने जा रहा है और प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी है।


 उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष गंगाराम पाटीदार ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्र में संगठन मजबूती के लिए सक्रिय रहें प्रदेश की जनता भरपूर समर्थन कर रही है। बैठक में दिल्ली टीम के सदस्य सहित लोकसभा सह सचिव विकास अग्रवाल, जिला सचिव बद्रीभाई नंदावता, जिला उपाध्यक्ष विकास सोलंकी, जिला उपाध्यक्ष चेनसिंह सोनगरा, जिला यूथ विंग अध्यक्ष अरुण परमार, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश धाकड़, जिला मीडिया प्रभारी डॉ प्रकाश दोसावत, जिला आईटी सेल पंकज शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मंदसौर सुरेश राठौड़, ब्लॉक अध्यक्ष मल्हारगढ़ राकेश पाटीदार, ब्लॉक अध्यक्ष मल्हारगढ़ धर्मेंद्रसिंह सोनगरा, ब्लॉक अध्यक्ष मंदसौर डॉ प्रकाश परमार, जाकिर हुसैन, दौलतराम माली, मयंक परमार, रामनिवास ठन्ना, मुकेश पाटीदार, असलम शैख , गुलाबसिंह परिहार , इमरान वैलीम, फारुख हुसैन, जितेंद्र पाटीदार, दशरथ चौधरी, शिवप्रतापसिंह, बबलू जाट, धर्मेंद्र सिंह ,अर्जुन पुरी, भागीरथ मालवीय, दिनेश कुमावत, कमलेश शर्मा आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



          डॉ प्रकाश दोसावत
        जिला मीडिया प्रभारी
     आम आदमी पार्टी मंदसौर
          94248 12095

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*