*जन जागृति संगम न्यूज़* *👉लड़की ने प्रेमी के संग भाग किया विवाह, मंघेतर ने मानसिक प्रताड़ित होकर की आत्महत्या.!* इधर *👉दुल्हन की हरकत देख दूल्हे का गुस्सा पहुंचा सातवें आसमान पर, स्टेज पर ही जड़ दिया तमाचा.!* देखें दोनों खबरे👇



ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम" एप पर 👇
*लड़की ने प्रेमी के संग भाग किया विवाह, मंघेतर ने मानसिक प्रताड़ित होकर की आत्महत्या.!*

नीमच एसपी को ज्ञापन सौप की लड़की व उसके प्रेमी पर कार्यवाही की मांग

नीमच। जीरन थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सिमखेड़ा के ग्रामीण व परिवारजन एकत्रित होकर नीमच पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहाँ एसपी अमित तोलानी को आवेदन देकर पीड़ित पिता गोपाल औड ने बताया कि मेरे पुत्र रघुवीर कि 3 वर्ष पूर्व प्रियंका औड पिता ओमप्रकाश औड निवासी तालखेड़ा तहसील जीरन जिला नीमच से सगाई हुई थी। मेरी होने वाली पुत्रवधू का प्रेम प्रसंग जसवंत कुमार पवार पिता दशरथ पवार जाति औड निवासी ग्राम खड़पालिया तहसील मल्हारगढ़ जिला मंदसौर के साथ चल रहा था। इसके बाद जसवंत द्वारा प्रियंका को बहकावे व सिखावे में लेकर दोनों के द्वारा भाग कर शादी कर ली और मेरे पुत्र रघुवीर को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान कर प्रताड़ित किया जाने लगा तथा जसवंत कुमार पवार द्वारा मुझ प्रार्थी के पुत्र को आए दिन यह कहते हुए परेशान करने लगा कि यदि यह बात तूने तेरे माता पिता व प्रियंका के माता पिता को बताई तो अच्छा नहीं होगा। जिसके बाद प्रियंका ने मेरे पुत्र को अंधेरे में रखकर धोखा देते हुए प्रेम प्रसंग जारी रखा और जसवंत के साथ भागकर शादी कर ली। जसवंत द्वारा प्रियंका को भगाने के बाद प्रियंका के नाना जी द्वारा गरोठ थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद मेरा पुत्र व उसका मित्र दिलकुश परिहार दोनों सुबह के समय रनिंग पर गए थे। जहां जसवंत के परिचित द्वारा जसवंत और प्रियंका के शादी के कागज दिलखुश परिहार को दिए। जिसके बाद दिलकुश परिहार ने मेरे पुत्र रघुवीर को वह कागज बताएं तो मेरा पुत्र रघुवीर सदमे में आ गया और इन दोनों से प्रताड़ित होकर स्वयं के साथ घटना कारीत कर आत्महत्या कर ली। रघुवीर की आत्महत्या के पीछे प्रियंका व जसवंत का हाथ है। जिनके द्वारा मेरे पुत्र को प्रताड़ित किया जा रहा था। ओर धमकी देकर डराया जा रहा था। प्रार्थी द्वारा आवेदन देकर मांग की है कि प्रियंका व जसवंत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
_______

*दुल्हन की हरकत देख दूल्हे का गुस्सा पहुंचा सातवें आसमान पर, स्टेज पर ही जड़ दिया तमाचा.!*



नई दिल्ली। शादी ब्याह से जुड़े वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते हैं। इन वायरल वीडियो में कुछ विवादित होते हैं तो कुछ हंसी मजाक से भरपूर होते हैं।ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सामने आए वीडियो में देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। जयमाला की रस्म भी पूरी कर ली गई है। अब एक-दूसरे का मुंह मीठा कराने की रस्म निभाई जाती है। थाली सामने आते ही दूल्हे ने तुरंत एक रसगुल्ला उठाया और हाथ दुल्हन की तरफ बढ़ा दिया। मानो दुल्हन अपने पतिदेव के हाथ में रसगुल्ला देखकर तुरंत इसे खा लेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ, उल्टा दुल्हन नाराज हो गई। देख सकते हैं कि रसगुल्ला दूल्हे ने जैसे ही दुल्हन की तरफ किया, उसने मुंह फुला लिया। उसने मुंह पीछे की तरफ कर लिया। इसके बाद भी दूल्हा एक बार फिर रसगुल्ला खिलाने की कोशिश करता है। दुल्हन ने फिर वही हरकत की और रसगुल्ला नीचे गिर गया। दुल्हन का ऐसा व्यवहार देख दूल्हे को बहुत गुस्सा आया और उसने तभी दुल्हन को जोरदार तमाचा जड़ दिया। थप्पड़ इतना जोरदार था कि दुल्हन ने तुरंत गाल पर हाथ रख लिया और बेचारी दूल्हे को देखती रह गई। दूल्हा और दुल्हन का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। हालांकि इसने इंस्टाग्राम पर धूम मचा रखी है। वीडियो अभी तक हजारों लाखों बार देखा जा चुका है। इस पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*