*जन जागृति संगम न्यूज़* *👉बल्क मात्रा मे अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार* *👉मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को ला रही बस पलटी, तीन की मौत* *👉MP में चुनाव से पहले दागी अफसरों पर गिरेगी गाज: अधिकारी-कर्मचारियों के फाइल की ऑनलाइन होगी मॉनिटरिंग, GAD ने तैयार किया पोर्टल*


ऐसे और अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम" एप पर 👇


*👉बल्क मात्रा मे अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार*

सिंगोली
पुलिस टीम सिंगोली ने अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब को जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है
थाना प्रभारी केसी चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध मादक पदार्थ व नशीली वस्तुओ की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान सिंगोली पुलिस टीम द्वारा 60 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब सहित एक मोटर साईकल को जप्त कर एक आरोपी को गिरप्तारी करने मे सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 22.05.2023 के दोपहर मेे मुखबिर सूचना मिली कि हीरो स्पलेन्डर मोटरसाईकल क्रमांक आरजे 06 एफएस 6381 पर एक व्यक्ति 30-30 लीटर की दो कैन बाॅधे हुए तथा कैनो मे हाथ भट्टी की कच्ची शराब लेकर बडी से खवई होता हुआ बेगॅू राजस्थान तरफ से जाने वाला है। अगर तत्काल पकडा जाए तो सफलता मिल सकती है। सूचना विश्वसनीय होने से खवई फंटा ग्राम थडोद पर दबिश देकर आरोपी रमेशचंद्र पिता मांगीलाल भील उम्र 32 साल निवासी बडी थाना सिंगोली को गिरप्तार कर उसके कब्जे से दो प्लास्टिक की कैनो मे अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब कुल वजनी 60 लीटर व हीरो स्पलेन्डर कंपनी की मोटर साईकल क्रमांक आरजे 06 एफएस 6381 को विधिवत जप्त कर थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 69/2023 धारा 34(2) आब एक्ट का कायम कर विवेचना मे लिया गया है। अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब के संबंध मे आरोपी रमेशचंद्र भील से पूछताछ करते उसके द्वारा भवानीलाल पिता आत्माराम कंजर निवासी धागडमउ राज0 से खरीदकर लाना बताया जो फरार है। आरोपी को आज दिनांक को माननीय सीजेएम न्यायालय नीमच पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्य मे निरी केसी चौहान व टीम की सराहनीय भूमिका रही।
____

*👉मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए ग्रामीणों को ला रही बस पलटी, तीन की मौत*

*घायल उमरिया जिला अस्पताल में भर्ती, पांच गंभीर, कुछ जबलपुर-कटनी रेफर*

*कार्यक्रम से पहले अस्पताल आ सकते हैं सीएम*

*।उमरिया।* नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज के ऊपर टायर फटने के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल से 5 किमी पहले हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्‍य ग्रामीण घायल हो गए हैं। घायलों को उमरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 5 की हालत गंभीर बताई जाती है।

*दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के घायल होने की खबर*
इस हादसे में तीन की मौत और दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद से ही 108 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। गंभीर हालत में आए लोगों को प्राथमिक उपचार कर कटनी, जबलपुर रेफर किया जा रहा है। शिवराज सिंह के जिला अस्पताल पहुंचने की खबर से स्वास्थ्य प्रबन्धन भी हाई अलर्ट पर है।

*सड़क पर जाम की स्थिति*
इस हादसे के बाद सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। राहगीरों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस सड़क पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास करती रही। कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने पुष्टि की है कि घटना में 3 लोगों की मौत हुई है आठ लोग उमरिया जिला अस्पताल में भर्ती है। कुछ लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है। कार्यक्रम स्थल से पहले सीएम घायलों का हालचाल लेने के लिए अस्पताल आ सकते हैं।

*मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए ला रही थी ग्रामीणों को*
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए लोगों को बस मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लेकर जा रही थी। हादसे के कारण क़ई अन्य वाहन चालक जाम के कारण फंसे रहे। दुर्घटनाग्रस्त बस का टायर फट गया था, जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कई लोग घायल हुए हैं जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई गई है। सभी को उमरिया जिला अस्पताल भेजा गया है। काफी मशक्‍कत के बाद पुलिस और स्‍थानीय लोगों ने प्रयास करके बस को हटाया जिसके बाद जाम में फंसे वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे।

*शासकीय नौकरी, 10-10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजे की मांग*
दुर्घटना स्थल पर पहुंचे कांग्रेस जिलाअध्यक्ष अजय सिंह ने प्रदेश सरकार से मृतकों के आश्रितों को शासकीय नौकरी और 10-10 लाख, घायलों को 5 लाख मुआवजे की मांग की है। उन्होंने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। कहा, उड़ीसा पासिंग की 30 साल पुरानी बस में कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए ढोया जा रहा था जिसके कारण घटना हुई है। कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घटना के लिए शासन को जिम्मेदार ठहराया।

*सीएम के आने की आधिकारिक पुष्टि नहीं*
उम्‍मीद जताई जा रही है कि हादसे की जानकारी पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कार्यक्रम से पूर्व मरीजों से मिलने और उनकी कुशल क्षेम की जानकारी लेने जिला अस्पताल पहुंच सकते है,हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे की जानकारी पर एडीजीपी डीसी सागर एवम कमिश्नर राजीव शर्मा जिला अस्पताल पहुंचे है,जहां सभी घायलों से मुलाकात कर हालात का जायज़ा लिया है,और मीडिया को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है।

*सड़क हादसे के अदम्य साहस का परिचय*
सड़क हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस से घायलों को बाहर निकालने में जो अदम्य साहस का परिचय दिया,निश्चित ही मानवीयता की मिसाल है,हालांकि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, दो दर्जन से अधिक गंंभीर हैं।
________

*👉MP में चुनाव से पहले दागी अफसरों पर गिरेगी गाज: अधिकारी-कर्मचारियों के फाइल की ऑनलाइन होगी मॉनिटरिंग, GAD ने तैयार किया पोर्टल*

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले दागी अफसरों पर गाज गिर सकती हैं। दरअसल, सामान्य प्रशासन विभाग ने एक पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल से दागी अधिकारियों और कर्मचारियों के फाइल की ऑनलाइन मॉनिटरिंग होगी। विभाग ने अभियोजन की स्वीकृति के लिए यह पोर्टल बनाया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है। यह बैठक मंत्रालय में दोपहर 1.15 बजे होगी।

विभाग द्वारा तैयार पोर्टल पर अभियोजन की पेंडेंसी कहां पर अटकी है यह दिखाई देगी। जिसके बाद पेंडेंसी रोकने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। बता दें कि लोकायुक्त में दर्ज लगभग सवा दो सौ प्रकरणों में अभियोजन की स्वीकृति लंबित है। ईओडब्ल्यू के करीब 90 प्रकरणों में अभियोजन की स्वीकृति लंबित है। वहीं सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियों के मामले भी लंबित हैं।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*