*जन जागृति संगम न्यूज़* *👉मंदसौर /15 हजार रूपये रिश्‍वत मांगने वाले वनपाल रमेश राव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10 हजार रूपये जुर्माना* *👉🚩महाकाल मंदिर में फिर दिखाई दी सिक्योरिटी गार्ड्स की दादागिरी,श्रद्धालु की कलर पकड़ते हुए चौकी ले गए* *👉हरदा में रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या: चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए हमलावरों ने कान के नीचे किया फायर* *👉मंदसौर पुलिस थाना भावगढ द्वारा अपहरण हुई लड़की को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया* देखें चारों खबरें एक साथ 👇



ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇
*मंदसौर /15 हजार रूपये रिश्‍वत मांगने वाले वनपाल रमेश राव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10 हजार रूपये जुर्माना*
10 जून 2023
मंदसौर। माननीय विषेष न्यायधीष महोदय भ्र0नि0अधि0 श्री किषोर कुमार गेहलोत सा0 मंदसौर द्वारा आरोपी रमेष राव, वनपाल, वनमंडल अधिकारी कार्यालय मंदसौर को 10 हजार रूपये रिष्वत लेने का दोषी पाते हुए धारा 13(1) सहपठित 13(1)(डी)(2) भ्र0नि0अधि0 में 4 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया।
अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी दीपक जमरा द्वारा बताया गया कि फरियादी प्रदीप शर्मा पिता कन्हैयालाल शर्मा नि0 दलौदा जिला मंदसौर ने अनावेदक वनपाल रमेष राव के विरूद्ध रिष्वत की मांग किये जाने के संबंध में दिनांक 09.07.2014 को विपुस्था लोकायुक्त कार्यालय उज्जैन में आवेदन प्रस्तुत किया था कि मेरे पिता कन्हैयालाल के नाम से लायसेंसी आरा मषीन दलौदा में है उक्त आरा मषीन का कार्य मै देखता हूं मेरी उक्त आरा मषीन पर वनपाल रमेष राव मंदसौर आया और कहा कि यदि 15000 रूपये रिष्वत नही दोगे तो मै अवैध लकडी का केस बनवा दूंगा। फरियादी के उक्त आवेदन पर निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने कार्यवाही करते हुए आवेदक को रमेष राव वनपाल के साथ होने वाली रिष्वत की मांग संबंधी बातचीत को रिकॉर्ड करने हेतु एक रिकॉर्डर दिया। फरियादी प्रदीप शर्मा ने दूसरा आवेदन पत्र दिनांक 10.07.2014 को लोकायुक्त कार्यालय में प्रस्तुत किया जिसमें यह लेख किया कि रमेष राव ने मुझसे डीएफओ मंदसौर के नाम से 10,000 रूपये रिष्वत की मांग की है और अपने लिए हर महीने 1000 रूपये की मांग की है और रिष्वत की राषि लेकर दिनांक 10.07.2014 को मंदसौर बुलाया है दिनांक 10.07.2014 को साक्षी ने रमेष राव को फोन लगाया रमेष राव ने गांधी चौराहा मंदसौर के पास मिलने के लिए बुलाया उस समय साक्षी के साथ दो आरक्षक सादे कपडे में साथ चले थे वह रमेष राव से मिला और उससे बातचीत की और अपनी जेब में रखे 10,000 रूपये, 500-500 के कुल 20 नोट उसे दे दिये उसके बाद लोकायुक्त ने उसे पकड लिया। तत्पष्चात मौके की संपूर्ण कार्यवाही पश्चात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया प्रकरण में संपूर्ण विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय में पेष किया गया।

प्रकरण में अभियोजन का सफल संचालन उप संचालक अभियोजन श्री एस.के.जैन द्वारा किया गया।
मीडिया सेल अभियोजन मंदसौर
________
🔸महाकाल भक्त के साथ अपराधियों की तरह सलूक किया,, इंदौरी युवक से लिखित में माफी मंगवाई तब जाकर छोड़ा,,,

*🚩महाकाल मंदिर में फिर दिखाई दी सिक्योरिटी गार्ड्स की दादागिरी,श्रद्धालु की कलर पकड़ते हुए चौकी ले गए*

🔸शनिवार सुबह एक बार फिर महाकाल मंदिर में निजी सुरक्षा कंपनी के सुरक्षाकर्मी की दादागिरी कैमरे में कैद हुई श्रद्धालु को कॉलर पकड़कर जबरन चौकी पर ले गए पूरे समय श्रद्धालु चिल्लाता रहा मेरी पत्नी और बच्चे बाहर बैठे हैं मुझे छोड़ दो पर सिक्योरिटी गार्ड्स ने एक ना सुनी,,,

🔸🚩मंदिर में वर्तमान निजी सुरक्षा कंपनी लगातार समय-समय पर विवादों में रही है,,,इनके सुरक्षाकर्मी कभी श्रद्धालुओं के साथ बदतमीजी कभी पैसे लेने के मामले में तो कभी महिला सुरक्षाकर्मी फिल्मी गानों पर डांस व अन्य बात को लेकर चर्चा में रहे हैं आज भी ऐसा ही वाकया हुआ जिसमें इंदौर निवासी सन्नी रघुवंशी नामक श्रद्धालु अपनी पत्नी और 3 वर्षीय बच्चे के साथ महाकाल दर्शन करने पहुंचा था इस दौरान उसने कार्तिकेय मंडपम से सेल्फी के रूप में भगवान के साथ खुद का फोटो खींचना चाहा सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे ऐसा करने से रोका,,बहस बड़ी और समिति द्वारा जारी वीडियो के अनुसार श्रद्धालुओं ने एक सिक्योरिटी को थप्पड़ मार दिया,,,

🔸मंदिर में जब मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है,,तो आपके सुरक्षाकर्मी आखिर क्या चेकिंग कर रहे हैं,,,,
श्रद्धालुओं ने पुलिस को बताया कि आज उसके मैरिज एनिवर्सरी है और इसी पल को यादगार बनाने के लिए एक सेल्फी परिवार के साथ बाबा महाकाल की फोटो खींचना चाहता था,,,

🔸घटनाक्रम को लेकर मंदिर प्रशासक संदीप सोनी और सहायक प्रशासक से जब बात की गई तो पूरी तरह से सिक्योरिटी गार्ड का पक्ष रखते हुए अपनी बात रखी और कहा कि पहले श्रद्धालुओं ने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ मारा,,,जब उनसे मंदिर में लगे वीडियो फुटेज मांगे तो वे उपलब्ध नहीं करा पाए एवं जो सोशल मीडिया पर जारी किए हैं उसमें घटनाक्रम साफ नजर नहीं आ रहा,,परंतु श्रद्धालुओं को मारते हुए तो साफ वीडियो हमारे पास उपलब्ध है,,

🔸प्रशासक का यह भी कहना था कि श्रद्धालु की गलती है उसने इसीलिए तो लिखीत में माफी मांगी है परंतु यह बात गले से नहीं उतरती की कोई व्यक्ति बीवी बच्चे के साथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे और उल्टा तुमको थप्पड़ मारे,,श्रद्धालुओं को तुम्हारे पास 6 लोग घेरकर कालर पकड़कर पुलिस चौकी तक ले गए और रिपोर्ट लिखाने की धमकी दी श्रद्धालु अकेला बाहर से आया श्रद्धालु अकेला पड़ गया और राजीनामे को तैयार हुआ लिखित में माफी देकर शादी की सालगिरह पर उज्जैन से बुरी यादें लेकर अपने साथ गया,,,

🔸मंदिर समिति के जिम्मेदारों के कार्य की जब हम सराहना करते जब पूरे घटनाक्रम का वीडियो जारी करते सिर्फ कुछ सेकेंड का जारी किया जिसमें हाथापाई दिखाई दी,, पांच 7 मिनट का वीडियो होता तो आराम से सब पता चलता की शुरुआत कैसे हुई थी क्योंकि सिक्योरिटी गार्ड के व्यवहार कि जिस प्रकार से आए दिन चर्चा सामने आती है उसे देखते हुए यह नहीं लगता कि यह सिक्योरिटी गार्ड्स इतने शरीफ है कि इन्हें कोई आगे रहकर थप्पड़ मारे,, इस पूरे घटनाक्रम में एक सवाल और खड़ा होता है कि ऐसा ही वाक्यअगर किसी रोबदार व्यक्ति के साथ हो जाता तो यही मंदिर प्रशासक और अन्य सिक्योरिटी गार्ड और कंपनी को नोटिस थमा देते नौकरी से बाहर कर देते,,आम श्रद्धालु था तो उससे अपराधियों की तरह सलूक किया,,,
_________

*हरदा में रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या: चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए हमलावरों ने कान के नीचे किया फायर*
हरदा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक का नाम जीतू पंडित निवासी बावड़िया था, जो रेत और लकड़ी का कारोबार करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।
_______
*मंदसौर पुलिस थाना भावगढ द्वारा अपहरण हुई लड़की को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया*
भावगढ़ । थाने के अपराध क्रमाकं 78/23 धारा 363 भादवि मे ग्राम भण्डारिया से अपहरण हुई बालिका को दस्तयाब कर आरोपी संजय उर्फ संजु पिता हीरालाल नायक निवासी भण्डारिया को किया गिरफ्तार।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*:-
फरियादी जुझारलाल पिता नारायण पंवार जाति नायक निवासी भण्डारिया द्वारा दिनांक 18.05.2023 को थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट कि की मेरी लड़की घर से बिना बताये कहीं चली गई है मुझे शंका है कि गाँव का संजु उर्फ संजय नायक मेरी लड़की को अपने साथ कही लेकर गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना हाजा पर अपराध क्र. 78 / 2023 धारा 363 भादवि. का कायम कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना दिनांक 09.06.2023 को सूचना प्राप्त हुई की अपराध सदर की पीडिता को आरोपी संजु उर्फ संजय नायक ने अपने घर ग्राम भण्डारिया में रख रखा है जो मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक रूप सिंह बैस व आर. 350 भुपेन्द्र पाटीदार को ग्राम भण्डारिया रवाना किया जो ग्राम भण्डारिया में पुलिस को देख कर आरोपी संजय उर्फ संजु भागने लगा जिसे पकड़ा व आरोपी संजय उर्फ संजु के घर से अपहृता को बरामद किया गया व थाने पर लेकर आये व अपहृता के धारा 161 द.प्र.स. के कथन म. उपनिरीक्षक उमा दोहरे से कराये गये पीडिता के कथन के आधार पर प्रकरण में धारा 366ए 376, 376(2)एन, 376 ( 2 ) एफ भादवि. 4, 5एल / 6 5एन / 6 पास्को एक्ट का इजाफा किया गया व आरोपी संजय उर्फ संजु की गिरफ्तार कर मेमो लिया गया व पीडिता व आरोपी का मेडिकल परीक्षण जिला अस्पताल भावगढ से कराया गया तथा आरोपी की पीआर हेतु न्यायालय मन्दसौर पेश किया गया जो पीआर स्वीकृत होने से आरोपी पुलिस रिमाण्ड पर है।
*गिरफ्तारशुदा आरोपी* संजय उर्फ संजु पिता हीरालाल नायक उम्र 21 वर्ष निवासी भण्डारिया

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*