*जन जागृति संगम न्यूज़* *👉अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर ने उमेश चौहान की सेवाएं समाप्त के जारी किए आदेश* *👉मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर भिड़ंत, में 2 घायल, हुए ,रेफर* *👉वकील के खिलाफ 52 लाख रूपये की धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज*
ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇
[4/6, 1:52 PM] Jan Jagrati Sangam: *अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर ने उमेश चौहान की सेवाएं समाप्त के जारी किए आदेश*
नीमच । नीमच कलेक्टर दिनेश जैन ने बड़ी कार्यवाही करते हुवे डी डी आर सी के लेखा पाल उमेश चौहान वर्तमान में जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र नीमच की सविदा सेवाए दिनांक 31/05/2023 को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए मिली जानकारी के अनुसार डी डी आर सी के 2 कर्मचारी की संविदा अवधि दिनांक 02/12/202220 को एवं 04 कर्मचारियों की संविदा अवधि दिनांक 31/03/20230 को समाप्त हो गई नवीनीकरण के प्रस्ताव कर्मचारियों के कार्य विवरण समय अवधि में प्रेषित नहीं करवाए गए तीन माही और छः माही और वार्षिक जानकारी शासन एवं जिला कार्यालय को नियमित नहीं भेजी गई विगत 5 वर्षों में 959 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए किंतु पोर्टल पर शतप्रतिशत नहीं चढ़ाई गई एवं सत्यराम चौकीदार 88 दिवस अनुपस्थित थे अनुपस्थित अवधि का निराकरण सक्षम प्राधिकारी से नहीं कराया गया खाते में पंद्रा हजार जमा करने हेतु कलेक्टर नीमच ने निर्देश दिए थे निर्देश का पालन नहीं किया गया डीडीआरसी में स्टाफ सामग्री की के भौतिक सत्यापन करवा कर रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई उमेश चौहान लेखापाल को पूर्व में भी अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करने के कारण पूर्व में चेतावनी दी गई थी एवं भविष्य में सविधा सेवा शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर सेवा समिति की कार्रवाई की जाएगी आदेश जारी किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार अनुसार भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी नीमच द्वारा संचालित किरायों की दुकान के अनुबंध पत्र की फाइल उमेश चौहान तत्कालीन समन्वयक एवं लेखापाल रेड क्रॉस सोसाइटी नीमच द्वारा समय-समय पर प्रस्तुत नहीं की गई जिससे चौहान की मिलीभगत होना प्रतीत होता है जिस कारण अपर कलेक्टर ने अपर कलेक्टर एवं प्रशासक भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी नीमच ने सात दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए और अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर दिनेश जैन दिनांक 31/05/ 2023 को उमेश चौहान की सेवाएं समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए और छः कर्मचारी की नई नियुक्ति के आदेश भी ही सकते है एवं कार्यालय सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण विभाग, डी डी आर सी, जिला नीमच व अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत अरविंद डामोर से कुछ सवाल पूछना चाहते थे तो उन्होंने मना कर दिया क्योंकि इतनी अनियमित्तता चल रही थी तो उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत नही कराया कही ना कही मिलीभगत की संभावना नजर आ रही है या अनियमितता पर पर्दा डाल रहे थे। जानकारी के अनुसार इन छह कर्मचारी की संविदा सेवाए अवधि कब समाप्त हुई श्री मति अभिलाषा शर्मा वर्मा प्रशासनिक अधिकारी दिनांक 31/03/ 2023, उमेश चौहान जनरल स्टाफ क्लर्क एकाउंटेंट 31/03/ 2023 श्री सुरेंद्र सिंह चुंडावत मोवीलिटी इंस्ट्रक्टर 31/03/ 2023 श्री सत्य राम चौकीदार 31/03 /2023 भूरा लाल अहीर क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट 02/12/ 2022 ,राकेश कुमार पाल मल्टीपरपज, रिहेब्लटेसन 02/12/2022 उसके पश्चात भी कार्य करना अधिकारी पर कई सवाल खड़े हो रहे है ।
_______
[4/6, 1:52 PM] Jan Jagrati Sangam: *मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर भिड़ंत, में 2 घायल, हुए ,रेफर*
04/06/2023
विनोद गोठवाल (जन प्रहरी न्यूज)
नीमच जिले की जीरन तहसील अंतर्गत आने वाले चीताखेड़ा क्षेत्र में बीती रात एक ट्रैक्टर एवं मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई नीमच शासकीय चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार लक्ष्मीचंद पिता भेरुलाल उम्र 30 वर्ष जाति मीणा निवासी भीमपुरा एवं भेरूलाल पिता नारायण उम्र 35 वर्ष जाति मीणा निवासी भीमपुरा दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे तभी एक सीमेंट से भरे हुए ट्रैक्टर और इन मोटरसाइकिल सवारों की भिड़ंत हो गई जिन्हें उपचार के लिए नीमच शासकीय चिकित्सालय लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें उदयपुर रेफर कर दिया गया जहां इनका इलाज अभी जारी है इस दुर्घटना में एक व्यक्ति के पैर में फैक्चर आया है एवं एक व्यक्ति के कान और मुंह पर चोटें आई हैं।
________
[4/6, 1:52 PM] Jan Jagrati Sangam: *वकील के खिलाफ 52 लाख रूपये की धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज*
निंबाहेड़ा। कोतवाली थाना में नगर के चित्तौड़ी गेट के पास निवासी एक वकील राजेश सोलंकी जाति तेली के खिलाफ धोखा करके 52 लाख उठा ले जाकर वापस नहीं लौटाने व धमकाने को लेकर बी लाल अहीर पिता माधु लाल अहीर निवासी पीलखेड़ी कनेरा ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया । थाने में दर्ज प्रकरण अनुसार वकील राजेश सोलंकी ने बद्री लाल अहीर की रेण का नाका बांध के लिए अवाप्त हुई 7 बीघा जमीन का मुआवजा दिलाने की पैरवी की थी पैरवी के बदले प्रार्थी द्वारा 70 हजार रुपए तय फीस में से एडवांस दे दिए गए थे। गतवर्ष जून माह में प्रार्थी की मुआवजा 77 लाख रूपये राशि के चेक राजेश सोलंकी की उपस्थिति में प्रार्थी को प्राप्त हुए। राजेश सोलंकी प्रार्थी व उसके पुत्रों के साथ बैंक में यह कहते हुए गया की मैं आपके खाते में चैक लगवा कर क्लियर करवा दूंगा। जिस पर प्रार्थी व उसके पुत्र यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा निंबाहेड़ा में राजेश के साथ पहुंचे जहां राजेश ने प्रार्थी के खाते से 52 लाख रुपए नगद निकलवाए और रुपयों को बैग में भरकर सभी बैंक के बाहर आ गए इस दौरान राजेश की पत्नी भी स्कूटी लेकर बैंक के बाहर खड़ी थी। बाहर आने पर राजेश ने प्रार्थी व उसके पुत्रों को यह कहकर बैंक में वापस भेजा कि आपके क्ष बाकी रह गए हैं आप हस्ताक्षर करके आइए मैं यहीं बैठा हूं। जब प्रार्थी व उनके पुत्र बैंक में जाकर वापस आए तो राजेश व उसकी पत्नी रुपए लेकर गायब हो चुके थे। राजेश द्वारा अभी तक प्रार्थी को 52 लाख नहीं लोटाये इस पर प्रार्थी ने राजेश के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दी जिस पर थाना कोतवाली निंबाड़ा में अभियुक्त के खिलाफ धारा 420, 406 में प्रकरण दर्ज किया जिसका अनुसंधान उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्वारा किया जा रहा है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें