*जन जागृति संगम न्यूज़* *👉रतनगढ़ /पिकअप में ले जाया जा रहा 242 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त, आरोपी फरार* *👉दलौदा ने आरोपीयो ने नगदी व सोने के आभुषण कार सहित पकडा* *👉भानपुरा पुलिस व्दारा बोलरो कार से 60 किग्रा डोडाचूरा व चार आरोपी गिरफ्तार *घटना का संक्षिप्त विवरण* देखें तीनों खबरें एक साथ👇
ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇
*👉रतनगढ़ /पिकअप में ले जाया जा रहा 242 किलोग्राम डोडाचूरा जप्त, आरोपी फरार*
रतनगढ़ । मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी रतनगढ शिवकुमार यादव व उनकी टीम द्वारा सफेद रंग की पीकअप वाहन क्रमांक आरजे 14 जीएच 3630 से 12 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ कुल 242 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को जप्त किया गया।
कनेरा-गोल डूंगरी आम रोड ग्राम किरता के पास चौकी जाट, थाना रतनगढ पर नाकाबन्दी के दौरान वाहन पीकप नम्बर आरजे 14 जीएच 3630 का चालक गणेश एंव उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से वाहन पीकप छोडकर फरार हो गये, वाहन पीकप नम्बर आरजे 14 जीएच 3630 से 12 कट्टों में भरा हुआ कुल 242 किलो 900 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय वाहन जप्त किया किया गया। मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर थाना रतनगढ पर मौके से पीकअप वाहन से भागे चालक आरोपी गणेश एंव एक अन्य तथा प्रकाश पिता केशुराम बंजारा निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा, मोरवन पुलिस थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.) के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में मौके से पीकअप वाहन से भागे चालक आरोपी गणेश एंव एक अन्य तथा प्रकाश पिता केशराम बंजारा निवासी ग्राम लक्ष्मीपुरा, मोरवन पुलिस थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.) की तलाश एंव जप्तशुदा वाहन के वाहन स्वामी के पतारसी के प्रयास कर विवेचना की जा रही है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक शिवकुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक कैलाश राठौड, आरक्षक संदीप जाट, आरक्षक ईश्वरसिंह चौहान, आरक्षक भानुप्रतापसिंह भाटी, आरक्षक कारुलाल गुर्जर, आरक्षक हिमान्शु परमार का सराहनीय योगदान रहा।
________
*👉दलौदा ने आरोपीयो ने नगदी व सोने के आभुषण कार सहित पकडा*
दलौदा । सउनि ईश्वरलाल राठौर को सूचना मिली कि एक कार का आईफा होटल के सामने एक्सीडेंट हो गया है मोके पर मय टीम के पहुंचे तो दो व्यक्ति गाडी मे बैठे मिले जिनको बाहर निकालकर पूछताछ करते बताया कि अचानक से निंद का झौका आ गया जिस कारण से कार रोड से नीचे उतरकर पेड से टकरा गई कार का पीछला फाटक खुला था। जिसके अंदर झांककर देखते 500-500 रूपये और 100-100 रूप्ये एवं 200-200 रूपये की गडडिया दिखी पडी हुई थी। जिसके सबध मे दोनेा व्यक्तियो से पूछते कोई संतोषप्रद जवाब नही दिया जिस पर दोनो व्यक्तियो से नाम पता पूछते अपने अपने नाम एक ने अपना नाम दशरथंसिह पिता कांतींसिह जाति राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी नानीवाडा जालौर राजस्थान एवं दूसरे ने अपना नाम प्रदीपकुमार पिता जगदिश कुमार जाति जोशी उम्र 26 साल निवासी नानीवाडा थाना जालौर जिला राजस्थान का होना बताया। जो जगदीश कुमार के सिर मे हल्की चोट होना पाई गई पंचानो के समक्ष कार मे बिखरी नोट की गड्डियो की गणना करते 100 रू नोट के 900 नोट कुल 90000 एवं 200 रू 500 नोट कुल 100000 एवं 500 रूपये के 6000 नोट कुल 3000000 एवं 2000 रूपये के 197 नोट कुल नगदी राशि 3584000 होना पाई गई। तथा दो सोने की चेन व दो सोने की अंगुठी किमती 3 लाख रुपये व एक मारुती वैगनआर कार किमती 1 लाख 80 हजार रुपये की पाई गई जो प्रथक दृष्टया चुराई गई संपत्ति होने का संदेह होने पर हिकमत अमली से पूछताछ करते कभी कुछ कभी कुछ बताया उक्त संपत्ति चोरी के संदेह होने पर विधिवत धारा 41(1) 41(4),102 जा0फौ0एवं 146/196,3/181,39/192 एमव्ही एक्ट मे उक्त नगदी एवं सोने की चैन व अंगुठी तथा कार जप्त किये जाकर आरोपीगणो गिरफतार किया गया। आरोपीयो से जप्त की गई नगदी के सम्बन्ध में पुछताछ की जा रही है। तथा उक्त नगदी राशि व सोने के आभुषण के सम्बन्ध में इनकम टेक्स विभाग को कार्यवाही हेतु सुचित किया गया है।
नाम आरोपी –
01. दशरथंसिह पिता कांतींसिह जाति राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी नानीवाडा जालौर राजस्थान
02. प्रदीपकुमार पिता जगदिश कुमार जाति जोशी उम्र 26 साल निवासी नानीवाडा जालौर राजस्थान
जप्तशुदा –
(1) नगदी 35,84,000/- रुपये
(2) दो सोने की चेन व दो सोने की अंगुठी किमती 3 लाख रुपये ।
(3) एक मारुती वैगन आर कार किमती 1 लाख 80 हजार रुपये ।
________
*👉भानपुरा पुलिस व्दारा बोलरो कार से 60 किग्रा डोडाचूरा व चार आरोपी गिरफ्तार
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
02.06.2023 को सउनि गिरजाशंकर द्वारा मय थाना स्टाँफ के चम्बल तिराहा भानपुरा पर वाहन चैकिंग कि जा रही थी तभी भानपुरा बस स्टैण्ड की तऱफ से एक सफेद बोलरो क्रमांक RJ17 UA 3423 आती दिखी जिसको रोकने का इशारा किया गया परन्तु उक्त बोलरो चालक अपनी बोलरो को तेजगति पूर्वक चलाकर गाँधीसागर की तरफ निकाल गया जो संदेही होने से मोके पर उपस्थित पंचानो को लेकर उक्त बोलरो का पिछा कर पकडा गया तथा उसमे बैठे व्यक्तियो से चर्चा करते व वाहन की तलाशी लेते उक्त वाहन मे 60 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा होना पाया गया । जो उक्त आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 8/15 NDPS ACT के तहत दण्डनीय होने से बोलरो क्रमांक RJ17 UA 3423 किमती 7,00,000 रूपये व 60 किलो ग्राम डोडाचुरा किमती 1,20,000 रूपये को विधीवत जप्त कर आरोपियो के विरुद्द थाना भानपुरा पर अपराध क्र 194/2023 धारा 8/15 NDPS ACT का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है आगे की कार्यवाही जारी है।
*गिरफ्तारशुदा आरोपी*
1.किशन उर्फ रामकिशन पिता रूघनाथ कंजर उम्र उम्रर् 24 साल निवासी नारायणपुरा
2.मोहन उर्फ मोहनिया पिता कोदा कंजर उम्र 26 साल निवासी झरेल थाना पाटन
3. ज्ञानसिंह पिता भगवतिया कंजर उम्र 40 साल निवासी किशनपुरिया
4.प्रहलाद पिता किशन चन्देल जाति बंजारा उम्र 25 साल निवासी बिठ्ठलपुरा थाना भानपुरा
*आपराधिक रिकोर्ड –*
आरोपी मोहन 10-15 दिन पहले ही गरोठ जेल से छूटा था ।मोटरसाइकिल चोरी में बंद था । विभिन्न चोरियों में लगभग डेढ साल बंद रहा था । लगभग 10-12 अपराधों का रिकार्ड है।
आरोपी ज्ञानसिंह पर भी झालावाड़ सदर थाने में एक 307 व चोरियों के 4 अपराध हैं। इसके अलावा भानपुरा थाने में एक ट्रैक्टर चोरी का मामला भी है।
आरोपी किशन उर्फ रामकिशन पर भी 12 अपराध हैं । भानपुरा में 1 मोटरसाइकिल चोरी , रामगंजमंडी में 1 मोटरसाइकिल चोरी और लगभग 10 अपराध झालावाड़ सदर थाने में एक लूट ,एक डकैती की योजना , दो आर्मस एक्ट व बाकी चोरी के हैं।
*जप्त मश्रुकाः-*
डोडाचुरा 60 किलो ग्राम किमती 1,20,000 रूपये तथा बोलरो क्रमांक RJ17 UA 3423 किमती 7,00,000 रूपये
*पुलिस टीमः-*
उक्त सराहनीय कार्य में निरी.अवनीश श्रीवास्तव ,उनि गौरव लाड ,सउनि गिरजाशंकर शर्मा , प्रआर 288 सोनु ठाकुर आर 128 वकील दायमा, आर 775 राकेश अभित, चालक आर.710 शैतान कछावा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें