*प्रदेश सरकार का बडा फैसला, लॉकडाउन अवहेलना के सारे मामले कोर्ट से वापस होंगे*
*जन जागृति संगम न्यूज़*
*जगदीश राठौर* *94254 90641*
*भोपाल। प्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है । सरकार उन सभी लोगों पर दर्ज प्रकरण वापस लेगी जिन्होंने कोरोना काल मे लाक डाउन नियमों का उल्लंघन किया था। इसके अंतर्गत साधारण धाराओं के तहत लगाए गए सभी केस वापस लिए जाएंगे। ये जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी। इस अहम फैसले से ऐसे कई लोगों को राहत मिलेगी जिनके ऊपर उस समय साधारण धाराओं के तरह मामले दर्ज किए गए थे।*
गृहमंत्री ने बताया कि ‘कोविड लॉकडाउन के समय लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं कर पाने पर लगे साधारण धाराओं के सभी केस न्यायालयों से वापस लेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐसे सभी केस वापस लेने के निर्देश दे दिए हैं। इसके बाद उन लोगों को काफी राहत मिलेगी जिन पर कोरोनाकाल में लॉक डाउन नियम के उल्लंघन के मामले इनमें मास्क पहने बिना बाहर निकलना, बिना अनुमति बाहर निकलना, तत्कालीन समय में सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का पालन नहीं करना, कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन सहित कई अन्य तरह के मामले होंगे। कोविड-19 के समय कई लोगों ने इन नियमों का उल्लंघन किया था और इस कारण उनके ऊपर अलग अलग तरह के केस दर्ज हुए थे। लेकिन अब शिवराज सरकार के इस फैसले से ऐसे कई लोगों को राहत मिलेगी और उन्हें कोर्ट के चक्कर भी नहीं काटने होंगे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें