मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र ग्राम पंचायत भाटखेड़ी में वितरित किए*

जन जाग्रति संगम न्यूज 

*मनासा नीमच* 

डॉ बबलु चौधरी    

ऐसे ओर अधिक पोस्ट देखें "जन जागृति संगम एप"पर 👇
@@@@
@@                                     मनासा तहसील की ग्राम पंचायत भाटखेड़ी में आज मुख्यमंत्री लाडली योजना के स्वीकृति पत्र गांव की महिलाओं को वितरित किए इस अवसर पर ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के सरपंच मनोज पुरोहित, सचिव रोशन लाल नागदा, सह सचिव ईश्वर सिंह सोलंकी, पटवारी ओमप्रकाश निनामा,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, एवं ग्रामीण उपस्थित थे , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को स्वीकृति पत्र के साथ साथ मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के मुख्य उद्देश्य क्या है जिनकी जानकारी पर्चो के माध्यम से दी गई है जिनके पर्चे भी दिए जिनमे मुख्यमंत्री जी ने अपनी भावनात्मक रूपी जो उद्देश्य लिखे है वो इस प्रकार है,  'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' का यह स्वीकृति पत्र देते हुए, मेरा मन अति प्रसन्न है। इस योजना के माध्यम से अब हर महीने आपके खाते में ₹ 1000 डाले जा रहे हैं। यह योजना मैंने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ही बनाई है। बहनें सशक्त होंगी, तो परिवार, समाज, प्रदेश और देश भी सशक्त होगा।
हम आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और इस अमृत काल में "मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” आरंभ हुई है। बहनों, यह कोई योजना नहीं, बल्कि एक सामाजिक क्रांति का शंखनाद है।
'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' प्रारम्भ करने का उद्देश्य बहनों को स्वावलम्बी एवं आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है। इसके लिए स्वरोजगार / आजीविका के संसाधनों को विकसित किया जा रहा है। आपके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार बनाये रखना और परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में आपकी प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना भी हमारा लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मेरे दिल से निकली योजना है। मैंने सही मायने में आपकी अनमोल राखी का उपहार आप सबको दिया है। में यह भी कहना चाहूँगा कि आपने मुझे जो स्नेह दिया और भरोसा किया है, उसे मैं कभी टूटने नहीं दूंगा। बहनों के जीवन को सरल, सुखद और आनंददायी बनाना ही मेरे जीवन का ध्येय है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*