*हजारों लोगों की 25 साल पुरानी मांग जल्द होगी पूरी : 28, 29 एवं 30 जुलाई को निर्माणाधीन पुल पर रेलवे द्वारा स्टील गार्डर चढाने का कार्य होगा प्रारंभ*



 *जन जागृति संगम न्यूज़* 
*जगदीश राठौर*     *9425490641* 




रतलाम जिले के जावरा के हजारों लोगों की 25 साल पुरानी मांग स्थाई रूप से पूरी होने जा रही है । जावरा में स्टेशन चौराहा स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा के सामने रेलवे फाटक समपार क्रमांक 177 पर पूर्व एवं पश्चिम व दिशा में औवर ब्रिज बन चुका है रेलवे के अपने हिस्से  का कामकाज अन्य  व्यवधान उत्पन्न होने के फल स्वरुप काफी समय से लंबित रहा लेकिन रेलवे फाटक के समीप गुरुवार को जब 10 गार्डर  चढाने के लिए 50 फीट की ऊंचाई तक स्टील के गार्डन चढ़ाने की दो क्रेन आई तो लगा कि अब इस समस्या का समाधान शीघ्र होगा । 
जन जागृति संगम एप पर देखें अधिक खबरे जुड़ने के लिए क्लिक  करे👇

पश्चिम रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार गार्डर   चढाने के बाद गार्डर पर सीमेंट कंक्रीट होगी । तकनीकी आधार पर सीमेंट कांक्रीट को मजबूती प्रदान करने के लिए एक माह का समय निर्धारित होता है तदुपरांत विधिवत लोकार्पण कार्यक्रम 15 सितंबर तक  संभावित लगता है । लोकार्पण के पश्चात शहर की चौपाटी से सीधे-सीधे कनेक्टिविटी हो जाएगी । पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार रेलवे पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम- चित्‍तौड़ गढ़ खंड के जावरा यार्ड में
किमी 341/13-17 के मध्‍य समपार क्रमांक 177 के स्‍थान पर सड़क ऊपरी पुल
का निर्माण किया जा रहा है।
इस निर्माणाधीन पुल पर स्‍टील गार्डर चढ़ाने का कार्य आरंभ किया जा रहा है जो 28 जुलाई, 2023 से 30 जुलाई, 2023 तक किया जाएगा। इस हेतु 28 से 30
जुलाई, 2023 तक प्रात: 10.30 बजे से 14.30 बजे तक चार घंटे का ब्‍लॉक लिया जाएगा।
ब्‍लाक के दौरान समपार क्रमांक 177 से आवागमन बंद रहेगा।  स्‍थानीय सड़क
उपयोगकर्ता उपरोक्‍त तिथि एवं अवधि को ध्‍यान में रखकर सम पार संख्‍या 177 से आवागमन की तैयारी करें ताकि किसी प्रकार की  असुविधा न हो। उल्लेखनीय है कि जन चेतना मंच जावरा कई वर्षों से रेलवे फाटक क्रमांक 177 पर औवर ब्रिज की मांग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कर चुका है । जन चेतना मंच अध्यक्ष  सुजान कोचट्टा व महामंत्री जगदीश राठौर ने बताया जावरा विधायक व जन चेतना मंच के संरक्षक डॉ राजेंद्र पांडेय ने  उक्त ओवर ब्रिज निर्माण के लिए लगातार सराहनीय प्रयास किए ।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*