मूल अधिकारों के साथ मूल कर्तव्यों पर भी ध्यान देना होगा- श्री जेठवा* *भाटखेड़ी, पढ़दा में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन*

जन जाग्रति संगम न्यूज नेटवर्क


*नीमच/मनासा*   


डॉ बबलु चौधरी 

अधिक पोस्ट देखें 👇

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समिति के निर्देशन व *जिला जज एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री सतीश मालवीय* के मार्गदर्शन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन मनासा तहसील अंतर्गत शारदा विद्या निकेतन हायर सेकंडरी स्कूल, भाटखेड़ी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पड़दा में किया गया। इस अवसर पर पंच-ज अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया।
शिविर में माननीय *न्यायाधीश श्री विशाल जेठवा* ने बताया कि हमें मूल अधिकारों के साथ मूल कर्तव्यों पर भी ध्यान देना होगा, उन्होंने बताया कि बच्चों को 4 K यानी क्या, क्यों, कब, कैसे के साथ हर चीज पर सवाल करना आना चाहिये, ताकि पूरी जानकारी प्राप्त हो सके, पढ़ लिखकर अपने गांव, जिले, प्रदेश और देश का नाम रोशन करें।
मनासा थाना प्रभारी  नीलेश सोलंकी ने गुड़ टच, बेड टच एवं हैलमेट के उपयोग एवं यातायात के नियमों के संबंध में बताया। पैरालीगल वालेंटियर एवं मानव अधिकार आयोग मित्र कमलाशंकर विश्वकर्मा नें बताया कि समाज के पिछड़े और वंचित, शोषित, पीड़ित व्यक्ति को न्याय कैसे मिले और निःशुल्क कानूनी/ विधिक सहायता कैसे प्राप्त करें आदि के बारे में बताया।
अंत में संस्था प्रभारी एवं पड़दा की प्राचार्या श्रीमती उर्मिला चौहान एवं भाटखेड़ी संस्था के संचालक श्री रामचन्द्र पाटीदार द्वारा आभार प्रकट किया गया।
इस अवसर पर बीट प्रभारी एएसआई आनंद निषाद, एएसआई महेश गिरोटिया, वन विभाग से कैलाश वर्मा एवं दोनों विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*