*बुर्के मे दिखी अंजू तो भड़ल गई बेटी , बोली वापस मत आना,तुम्हारी शक्ल तक ....*


*जन जागृति संगम न्यूज़*


जन जागृति संगम एप पर देखें अधिक खबरे जुड़ने के लिए क्लिक  करे👇

https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=S97G6&screen=points_screen_share


जयपुर. फेसबुक फ्रेंड (Facebook friend) के लिए भारत से पाकिस्तान गई अंजू इन दिनों सुर्खियों में है. नसरुल्ला और अंजू का निकाहनामा सामने आने के बाद दोनों के फोटो और वीडियो वायरल हुए. निकाहनामे में अंजू का नाम फातिमा लिखा गया है. ऐसे में कहा जा रहा है कि अंजू ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर निकाह किया है. इसके बाद से ही अंजू के परिवार वाले उससे नाराज हैं.

अंजू के पति अरविंद ने राजस्थान तक से बातचीत में कहा कि बच्चे कह रहे हैं कि पापा टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है, जो होगा अच्छा होगा. अरविंद ने कहा कि अंजू झूठ बोलकर पाकिस्तान गई है. लौटगी तो वह उसे स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि वह अपनी मर्जी से नसरुल्ला के पास गई है. यहां किसी को कुछ बताया तक नहीं.

अरविंद ने कहा कि बच्चे भी मां से बहुत नाराज हैं. अरविंद ने कहा कि बेटी ने तो यहां तक कह दिया है कि उन्हें आने की जरूरत नहीं है, हम उनका चेहरा तक नहीं देखना चाहते. अंजू ने दो साल पहले विदेश में नौकरी के नाम पर पासपोर्ट बनवाया था.

अरविंद ने बताया कि उनके और अंजू के बीच संबंध अच्छे थे. कोई लड़ाई नहीं होती थी. थोड़ी बहुत नोंकझोंक तो हर पति-पत्नी के बीच होती है. उन्होंने कहा कि मैं कहीं गायब नहीं हुआ था. मैं मीडिया से बचना चाहता था. मैं थक गया हूं. मेरी तबीयत सही नहीं है.

‘यहां भी झूठ बोली, वहां जाकर भी झूठ बोल रही’

जब अरविंद से पूछा गया कि अंजू के पिता ने कहा था कि बेटी सनकी है, जिद्दी है, अपने मन का करती है, लेकिन शादी नहीं करेगी. इस पर अरविंद ने कहा कि जो सोशल मीडिया में दिख रहा है, उस हिसाब से तो उसने शादी कर ली है. यहां भी वह झूठ बोल रही थी, वहां से भी झूठ बोल रही है. सब कुछ तो वह कर ही रही है. बच्चों से भी उसने बात की, उनसे भी झूठ बोल रही है.

अरविंद ने बताया कि अंजू के शौक बहुत थे. पैसा बहुत खर्च करती थी. उसके उधार भी थे. अरविंद ने कहा कि परिवार में सभी ने समझाया है कि चिंता करने की बात नहीं है. अंजू के व्यवहार पर अरविंद ने कहा कि वह जो ठान लेती है, वही करती है. उसे इस बारे में भी कई बार समझाया.

‘वहां शादी नहीं की तो फिर झूठ बोलकर क्यों गई’

अरविंद ने कहा कि अंजू अभी कह रही है कि उसने शादी नहीं की तो आखिर यहां से झूठ बोलकर क्यों गई. उसकी बात पर कैसे विश्वास कर लिया जाए. अंजू हमेशा अकेले ही घूमती थी.

अरविंद ने कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास का होता है, मैंने कभी उसका मोबाइल चेक नहीं किया. बीच-बीच में वह छुट्टी लेकर दिल्ली जाती थी. बच्चों के काम के बहाने से वह जाती थी. अरविंद ने कहा कि जो प्यार में पागल हो जाता है, वो ऐसे ही करता है. बेटी बार-बार कहती है कि पापा चिंता मत करो, हम लोग तुम्हारे साथ हैं.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*