*FIVE NEWS*
*जन जागृति संगम*
जन जागृति संगम एप पर देखें अधिक खबरे जुड़ने के लिए क्लिक करे👇
https://kutumb.app/jan-jagriti-sangam?ref=S97G6&screen=points_screen_share
👇01👇
[26/7, 11:12 PM] जे पी तेलकार पिपलिया मंडी: *सर्पदंश से महिला मौत*
नाहरगढ़ में कृषि कार्य करने के दौरान सर्प काटने से महिला की हुई मौत । महिला का नाम द्रोपती बाई पति सत्यनारायण धाकड़ निवासी नाहरगढ़
👇02👇
[26/7, 11:29 PM] जे पी तेलकार पिपलिया मंडी: मंदसौर । मध्यप्रदेश शासन के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री हरदीपसिंह डंग को डिहाइड्रेशन की शिकायत को लेकर मंदसौर के निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया था।
वे बेहतर हैं, किंतु चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक जांचों को लेकर भोपाल के लिए रेफर किया है।
______
👇03👇
*भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महेन्द्र शर्मा को राज्य शासन ने हटाया*
*धार* : राज्य शासन ने जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक संचालक के स्थानांतरण की प्रशासकीय सूची जारी की हैं। जिसमें धार जिले के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं और विद्यालय की मान्यता प्राप्त करने के मामले में रिश्वतकांड में भी नाम आया था। जिसमें लिपिक को निलंबित किया गया था। महेन्द्र शर्मा आए दिन समाचारों पत्रों की सुर्खियों में बने रहते थे। किंतु अपने धन बल के आधार पर जबरन कुर्सी पर जमे हुए थे। आपको बता दें कि महेन्द्र शर्मा 24 घंटे में भोपाल से आदेश में संशोधन करवा लाए थे। अंततः अब आखिर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की कुर्सी छोड़ना ही पड़ी और डिमोशन हो गया अब प्राचार्य मॉडल उमावि धार में पदस्थ कर दिया गया है एवम तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त भी कर दिया गया है।
धार जिले में रतलाम से लक्ष्मण देवड़ा सहायक संचालक को जिला शिक्षा अधिकारी धार पदस्थ किया गया है।
_______
👇04👇
*चोरी गया एक ट्रेक्टर व दो ट्राॅली जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार*
नीमच पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित तोलानी के निर्देशन में थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक के सी चौहान के नेतृत्व मे सिंगोली पुलिस टीम द्वारा वाहन चोरी के प्रकरण मे दो आरोपियो को गिरप्तार कर उनके कब्जे से एक टेक्ट्रर व दो ट्राॅली जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 16.07.2023 को फरियादी कैलाश पिता गंगाराम प्रजापत निवासी वार्ड 14 सिंगोली ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मेरे बाडे से मेरा पावरटेªक कंपनी का टेक्ट्रर क्रमांक एमपी 10 एबी 0294 मय ट्राॅली के चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 106/2023 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान अज्ञात व्यक्ति की तलाश घटनास्थल एवं आसपास के संभावित स्थानो पर की गई। मुखबिर सूचना व तकनीकी अनुसंधान कर गोपाल पिता नंदा भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम अम्बा हाल मुकाम कंर्जाडा थाना मनासा को अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबंध मे पूछताछ करते उसने अपने साथी के साथ मिलकर घटना दिनांक को उक्त ट्रेक्टर व ट्राॅली को चुराकर कंजार्डा मे स्थित सुनील पिता भागीरथ राठौर तेली उम्र 20 साल निवासी आराम नगर कंर्जाडा थाना मनासा की बेल्डींग की दुकान मे ट्रेक्टर को खोलकर अलग-अलग पार्टस बेचने की योजना बनाई थी तथा ट्राॅली को रंगरोगन करवाकर स्वंय उपयोग करना बताया। दोनो आरोपियो को गिरप्तार कर कब्जे से ट्रेक्टर व ट्राॅली को जप्त किया गया साथ ही आरोपी गोपाल भील द्वारा कंजार्डा क्षेत्र से भी एक ट्राॅली चोरी करना स्वीकार किया गया जो आरोपी से पृथक से जप्त की गई। दोनो आरोपियो को गिरप्तार कर आज दिनांक को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्य मे निरी के सी चौहान, सायबर टीम सिंगोली पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
______
👇05👇
*मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, 5 साल से ज्यादा संविदा पर काम करने वाले कर्मी होंगे नियमित*
जयपुर। अशोक गहलोत सरकार ने सालों से सरकारी विभागों में संविदा पर काम कर रहे कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. कार्मिक विभाग ने आज इन संविदा कर्मियों के स्थायीकरण के लिए कमेटी गठन की अधिसूचना जारी करने के साथ नियम जारी करके इससे जुड़ी प्रक्रिया का रास्ता साफ कर दिया है 5 साल से ज्यादा संविदा पर काम करने वाले कर्मी होंगे नियमित।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें