T20 अबतक की 20 लेटेस्ट खबरें देखें एक क्लिक में

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam:

जन जागृति संगम एप पर देखें अधिक खबरे जुड़ने के लिए क्लिक करे👇

👇 01👇

*निकुम थाना पुलिस को संपत्ति संबंधी अपराधों में बरामदगी व चोरों की गिरफ्तारी में मिली कामयाबी।*
*बाईक चोर से 4 मोटर साईकिल व दो आरोपी से पानी की मोटर बरामद।*
चित्तौड़गढ़, 27 जुलाई। निकुम्भ थाना पुलिस ने सम्पत्ति संबंधी अपराधों में चोरों पर लगाम कसते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर एक बाईक चोर से 4 मोटर साईकिल व दो चोरों से एक कुएं की पानी की मोटर बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यंत ने बताया कि एएसपी बुगलाल मीना के निर्देशन में सम्पति संबंधि अपराधो में बरामदगी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के दौरान डीएसपी बडीसादडी डा० कृष्णा सामरिया के सुपरविजन में निकुम्भ थाना क्षेत्र में हुई चोरियो का खुलासा करने, चोरी का माल बरामद करने एवं अपराधियों को गिरफ्तार करने हेतु बुधवार को निकुम्भ थाना प्रभारी एएसआई असराम के नेतृत्व में हैड कानि. सुभाष चन्द्र पाटिल, कानि प्रकाश, अरविन्द द्वारा आरोपी गरदाना तह भदेसर थाना निकुम्भ निवासी 25 वर्षीय रामलाल उर्फ रामा पुत्र भंवरलाल मेघवाल को गिरफतार कर चोरी के प्रकरण में मोटरसाईकिल बजाज डिस्कवर जप्त की। आरोपी रामलाल द्वारा अन्य थाना सर्कल भदेसर व निम्बाहेड़ा से चोरी की गई तीन मोटरसाईकिलो हौंडा शाइन, पेंशन प्रो व बजाज सिटी 100 को भी पुलिस ने जप्त किया गया।

इसी प्रकार निकुम्भ थाना प्रभारी एएसआई असराम के नेतृत्व में हैड कानि. दीपक पाटील, कानि प्रकाश, नरेन्द्र कुमार व मनोज द्वारा कुएं से पानी की मोटर चोरी के मामले में निकुम्भ कस्बा निवासी 23 वर्षीय शाकिर शाह पुत्र आजाद शाह व 20 वर्षीय तस्लीम पुत्र रईस टेलर को गिरफतार कर इनसे प्रकरण के माल मशरूका कुऐ की पानी की मोटर को बरामद किया गया है। विशेष योगदान कानि. प्रकाश पुलिस थाना निकुम्भ।

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇02👇

*पिछले 2 वर्षो से हत्या के प्रयास के अपराध मे फरार चला आ रहा था सुवासरा पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी स्थायी वारंट को किया गिरफ्तार । वारंटी टॉप-10 लिस्टेड होकर 5000-/ रुपये का ईनामी है*
स्तर पर टॉप 10 आरोपीयो की गिरफ्तारी के लिये प्रथक प्रथक टीमे गठित कर टॉप 10 वारंटीयो की धरपकड हेतु निर्देश दिये गये। जो थाना सुवासरा पुलिस व्दारा थाना सुवासरा के टॉप 10 स्थायी वारंटी कानसिंह पिता भगवानसिंह सौ.राज. उम्र 35 वर्ष निवासी गुराडिया बामनी थाना सुवासरा को प्रकरण क्रमांक 300050/2016 धारा 307 भादवि मे गिरफ्तार करने में • सफलता हासिल की है।
*गिरफ्तार वारंटी* आरोपी कानसिंह पिता भगवानसिंह सौ.राज. उम्र 35 वर्ष निवासी गुराडिया वामनी थाना सुवासरा जिला मन्दसौर

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: • 👇03👇

*थाना दलौदा के टाप -10 लिस्टेड मे से पांचवा आरोपी गिरफ्तार ।*

5000 रुपये के ईनामी उद्घोषित फरार आरोपी संजय उर्फ कबाडी सेठ को गिरफ्तार कर किया गया
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 02.02.23 को फरियादी ने थाने पर रिपोर्ट किया की थाना बरखेडा कला के अपराध 73/22 धारा 394,395,398,302,341 ,427 भादवि मे फरियादी साक्षी है जिसको न्यायालय मे गवाह देने से महेंद्र सिंह निवासी बैहपुर व संजय उर्फ कबाडी सेठ निवासी कोटडी द्वारा डराया धमकाया जिस पर थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 02/23 धारा 195-ए ,294,506, 34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। आरोपीगण को उनके घऱ पर तलाश करते वह घटना दिनांक से फरार थे ।आरोपिया की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला मदंसौर द्वारा 5000-5000 रुपये का ईनाम उद्घोषणा जारी की गई थी। जिसमे दिनांक 27.07.23 को मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी संजय उर्फ कबाडी सेठ पिता गोविंद सिंह शक्तावत उम्र 38 साल निवासी कोठडी थाना अरनोद राज को गिरफ्तार किया गया ।
*गिरफ्तार आरोपी*
01. संजय उर्फ कबाडी सेठ पिता गोविंद सिंह शक्तावत उम्र 38 साल निवासी कोठडी थाना अरनोद राज.

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇04👇

मामला सीतामऊ क्षेत्र के रतनपुरा गांव में 8 लेन कंपनी द्वारा तालाब फोड़ने पर किसानों के हुए नुकसान का,,पांच घण्टे तक प्रशासन और कम्पनी से बहस के कम्पनी के अधिकारियों द्वारा नुकसानी का मुवावजा देने का लिखित शपथ पत्र लेकर माने किसान,,कम्पनी के ऊपर किसानों के ओर से होगी एफआईआर,जिलापंचायत अध्यक्ष विजय पाटीदार,किसानों के साथ जिला पंचायत सदस्य कर्मवीरसिंह भाटी कांग्रेस नेता विनय राजोरिया ओर गुलनावज खान की मेहनत रंग लाई,,जिले में पहली बार सड़क कम्पनी द्वारा 10 दिनों के अंदर समस्त मुवावजा देने का लिखित में दिया शपथ पत्र

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇05👇

*खिलचीपुर के नकबजन गैंग (चोर) आये गरोठ पुलिस के कब्जे में, 2,75000 रूपये का किया मश्रुका बरामद*
कार्य का विवरण – फरियादी सादिक बेग ग्राम बोलिया ने थाने गरोठ पर रिपोर्ट किया दिंनाक 21.07.23 की रात्रि मे अज्ञात चोर द्वारा उसकी बोलिया स्थित लेथ मशीन की दुकान की शटर व ताला तोडकर मोटर पार्टस के बुज , केबल व अन्य सामान कीमती लगभग 02 लाख रुपये का चोरी कर ले गये । रिपोर्ट पर अपराध क्र 308/23 धारा 457,380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विरिष्ट अधिकारीयो के निर्देशन में स्वयं थाना प्रभारी गरोठ श्री कमलेश सिंगार के नेतृत्व मे एक टीम का गठन कर घटना स्थल का बारीकी से मुआयना कर बोलिया से गरोठ व बोलिया से सिलेहगढ तक के लगभग 40-50 से अधिक स्थानो के केमरे को चेक करने पर एक संदिग्ध सफेद रंग की अर्टिगा गाडी नंबर एमपी 09 जेड.जी 9338 दिखाई दी जो उक्त वाहन को ट्रेस करते पता चला कि वह वाहन दिंनाक 20.07.23 को दोपहर मे भी ग्राम बोलिया मे दिखाई दिया था । तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कडी से कडी जोडते हुए खिलचीपुर नकबजन (चोर) गैंग का पता चला । जो दिनांक 26.07.2023 को स्वंय थाना प्रभारी टीम द्वारा टीम गठीत कर तुरन्त कार्यवाही करते आरोपी साहिद पिता वहीद शाह उम्र 35 साल निवासी ईमली स्टेण्ड खिलचीपुर हा.मु. रावणबर्डी वार्ड नं0 08 खिलचीपुरा राजगढ कल्लू उर्फ कालु पिता शफिक खान उम्र 33 साल निवासी वार्ड नंद 05 नारदा काँलोनी खिलचीपुर राजगढ ,असलम पिता जुम्मा खां मंसुरी उम्र 32 साल निवासी वार्ड नंद 05 नारदा काँलोनी खिलचीपुर राजगढ,सरताज पिता रऊफ शाह उम्र 28 साल नि0 वार्ड नं0 14 सिर सागर मार्ग खिलचीपुर हा.मु. बडा मेला को मय एक अर्टिगा गाडी नंबर एमपी 09 जेड.जी 9338 के घेराबंदी कर पकड़ा तथा चोरी गया मश्रुका मोटर रिवाईडिंग के पीवीसी तार व करीबन ताम्बे पीतल के बुज,1 पानी की मोटर, कुल वजनी 3 क्वींटव किमती 27500 फरियादी का आधार कार्ड, एक्सीस बैंक का एटीएम, 2 फोटो व नगदी 2000 रूपये कुल किमती 275000 रुपये व घटना मे उपयोग की अर्टिगा कार किमती 10 लाख रूपये जप्त किये गये ।
*गिरफ्तार आरोपी का नाम :-*
1साहिद पिता वहीद शाह उम्र 35 साल निवासी ईमली स्टेण्ड खिलचीपुर हा.मु. रावणबर्डी वार्ड नं0 08, खिलचीपुरा राजगढ
2.कल्लू उर्फ कालु पिता शफिक खान उम्र 33 साल निवासी वार्ड नंद 05 नारदा काँलोनी खिलचीपुर राजगढ
3.असलम पिता जुम्मा खां मंसुरी उम्र 32 साल निवासी वार्ड नंद नारदा काँलोनी खिलचीपुर राजगढ
4.सरताज पिता रऊफ शाह उम्र 28 साल नि0 वार्ड नं0 14 सिर सागर मार्ग खिलचीपुर हा.मु. बडा मेला
*जप्त मश्रुका* :- अर्टिगा कार एमपी 09 जेड.जी 9338 सफेद रंग की, मोटर रिवाईडिंग के पीवीसी तार,ताम्बे पीतल के बुज,1 पानी की मोटर,कुल वजनी 3 क्वींटव करीबन, किमती 275000 रूपये व अर्टिगा कार किमती 10 लाख /-

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇 06👇

*जनपद सदस्य ने नाबालिग को अगवा कर रेप किया*

रतलाम में सैलाना जनपद के वार्ड - 5 के सदस्य जितेंद्र मईड़ा ने नाबालिग का अपहरण कर रेप किया। आरोपी आदिवासी संगठन जयस का नेता भी है। पीड़िता के शादी के इनकार करने पर आरोपी उसे घर से उठाकर खेत ले गया। रेप के बाद उसे छोड़ दिया। एक युवक ने भी आरोपी की इसमें मदद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस किया है। आरोपी जनपद सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया है।

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇07👇

*पंजाब के राज्यमंत्री के साथ खंडवा में मारपीट, गाड़ी में तोड़फोड़*

खंडवा में पंजाब आम आदमी पार्टी के नेता पर हमला हुआ है। उनके साथ शहर के कुछ गुंडों ने मारपीट की। गाड़ी में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। मामला बुधवार देर रात का है। AAP नेता नवदीप सिंह जिंदा ने गुरुवार सुबह शहर कोतवाली में FIR कराई है।

उन्होंने बताया कि वे सिनेमा चौक स्थित होटल के बाहर टहल रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नवदीप सिंह जिंदा पंजाब सरकार में शुगरफेड के चेयरमैन और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हैं। खंडवा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने आए हैं।
[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇08👇

*मध्य प्रदेश रीवा गोलीकांड अपडेट।*
सनकी एसआई बी आर सिंह को एडीजी ने किया बर्खास्त। हत्या के प्रयास का मामला हुआ दर्ज। डॉक्टरों की टीम द्वारा मिनेरवा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में गोली निकाल ली गई है, घायल ti की हालत स्थिर ।

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇09👇

*आगामी त्योहारों के मद्देनजर जारी हुए आदेश*
नीमच। नीमच जिले में आगामी त्‍योहारों को दष्टिगत रखते हुए एडीएम नेहा मीना ने जिले में दण्‍ड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्‍मक आदेश
जारी किया गया है। आगामी पर्व मोहर्रम, बलराम जयंती, जनजातीय दिवस, स्‍वतंत्रता दिवस, पारसी नववर्ष दिवस नागपंचमी, गोस्‍वामी तुलसीदास जंयती, ओणम, रक्षाबन्‍धन, जन्माष्‍टामी, गणेश चतुर्थी, नवाखाई, डोलग्यारस, मिलादुनबी व अनंत चतुर्दशी इत्‍यादि त्‍यौहारो के मद्देनजर जुलुस व चल समारोह के दौरान धार्मिक स्‍थलों पर अशोभनीय नारेबाजी करने पर प्रतिबंध रहेगा। सोशल मीडिया साईड, फेसबुक, ट्वीटर, वाट्सअप आदि पर आपत्तिजनक पोस्ट करने व लाईक तथा शेयर करने पर प्रतिबंध रहेगा।
इस संबंध में जारी प्रतिबंधात्‍मक आदेश के तहत विभिन्न मोबाइल कंपनियों विक्रेताओं द्वारा बिना आवश्यक दस्तावेजों के सिम वितरित करने पर प्रतिबंध रहेगा। कोई भी मकान मालिक एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान के मालिक प्रबंधक अपने मकान अथवा संस्थान को उस समय तक किराए पर नहीं देंगे जब तक कि किरायेदार का पूर्ण विवरण संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को प्रस्तुत नहीं कर देते। जिले के समस्त होटलों, लॉज, धर्मशाला के मालिकों प्रबंधक तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान के मालिकों प्रबंधकों द्वारा उनके द्वारा नियोजित कर्मचारीगण, नौकर, चौकीदार एवं सुरक्षागार्ड आदि के निवास स्थान चाल, चलन आदि का विवरण अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी को प्रस्तुत किया जायेगा तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान व अन्य संस्थान के मालिक किसी भी
व्यक्ति को अपने प्रतिष्ठान में काम पर रखने के पूर्व उसका सम्पूर्ण विवरण व आवश्यक जानकारी संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी को देगें।
आगामी त्यौहारों एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान कोई भी व्यक्ति आग्नेय शस्त्रों, फायर आर्म्स, घातक अस्त्र-शस्त्र जैसे बन्दूक, पिस्तोल, रिवाल्वर बल्लम, खंजर, शमसीर या अन्य किसी भी प्रकार के घातक हथियार जिससे जन साधारण को चोट पहुंच सकती है या जिसके प्रयोग से लोकहित को खतरा हो सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं कर सकेगा। चाहे व्यक्ति लायसेंसधारी ही क्यों न हो। आगामी त्यौहारों के दौरान धार्मिक आयोजन, जुलुस, रैली आदि की अनुमति संबंधित अनुविभागीय दण्‍डाधिकारी से लेना अनिवार्य होगा।
उक्‍त आदेश 31 जुलाई 2023 से 28 सितम्‍बर 2023 तक प्रभावशाली रहेगा तथा उक्‍त प्रभावशील अवधि में इस आदेश का उल्‍लंघन धारा 188 भारतीय दण्‍ड विधान अंतर्गत दण्‍डनीय अपराध की श्रेणी में आएगा। यह आदेश तत्‍काल प्रभावशील होगा।
[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇10👇

*पैसा दो और रास्ते से निकलो, नहीं तो वापस जाओ*
- खुलेआम वसूली पॉइंट (अवैध टोल) खुला, नागरिक हो रहे परेशान

*नीमच।* शहर के बघाना क्षेत्र के पास अचारी (राज.) के कच्चे रास्ते पर ग्राम अरनिया कुमार की कैथवास कॉलोनी निवासी लोग प्रति वाहन चालक से ₹100-100 रुपये अवैध वसूली कर रहे हैं। नहीं देने पर रास्ते से ही नहीं निकलने दे रहे हैं। जो लोग जबरन निकलने की कोशिश कर रहे है उन्हें लट्ठ के दम पर डरा धमकाकर उनके साथ गाली-गलौच कर खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है। कई निर्धन लोग परेशान हो रहे है। जबकि कॉलोनी से महज 200 मीटर दूर ही बघाना थाना है। कई वाहनों पर महिलाएं भी सवार है लेकिन उन्हें भी ₹100 रुपये शुल्क देकर ही आने-जाने दिया जा रहा है। ऐसी दिनदहाड़े गुंडागर्दी से सभी परेशान हो रहे है। पुलिस प्रशासन ध्यान दें। ग्राम जलोदिया के मंगल भील और अन्य वाहन चालकों ने बताया की यह अवैध वसूली नहीं होनी चाहिए। किसी के पास पैसे नहीं होने पर उसे जाने देना चाहिए। लेकिन इस तरह की गुंडागर्दी कर अवैध वसूली करना अन्याय है। पुलिस थाना पास में ही लेकिन कोई सुध ही नहीं ले रहा है। पुलिस केवल चालान काटने में ही व्यस्त है।

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇11👇

*उज्जैन श्रद्धालुओं के साथ सवारी में मारपीट मामले की अपडेट*
उज्जैन । महाकाल पालकी में श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने के मामले में उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह ने शाजापुर में पदस्थ रवि सेंगर को किया निलंबित रात 2:00 बजे हुआ धरना समाप्त।

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇12👇

*पुलिस व्यवस्था की खुली पोल*
भोपाल । केंद्रीय गृहमंत्री के हाईअलर्ट के बीच चली गोली । प्रदीप कटशी नाम के बदमाश ने सोनू एंजिल नाम के बदमाश पर चलाई गोली। एक बदमाश की बर्थडे पार्टी में हुआ आपसी विवाद । हबीबगंज थाने के सामने फायर, आपसी लड़ाई के चलते किया फायर।

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇13👇

*एमपी : सब इंस्पेक्टर ने थाना प्रभारी को सीने में मारी गोली, ट्रांसफर किए जाने से था नाराज*

*मध्य प्रदेश के रीवा में इंस्पेक्टर (थाना प्रभारी) को सब इंस्पेक्टर ने गोली मार दी। एसआई खुद के थाने से पुलिस लाइन में ट्रांसफर किए जाने से नाराज चल रहा था। उसकी चलाई गोली थाना प्रभारी के सीने में जा लगी।आरोपी एसआई को पुलिसकर्मियों ने थाने के कमरे में ही बंद कर दिया और घायल थाना प्रभारी को इलाज के लिए निजि निर्सिंग होम लेकर पहुंचे।थाना प्रभारी की हालत गंभीर है।*
*दरअसल, रीवा के सिविल लाइन थाने में हितेंद्रनाथ शर्मा टीआई यानी की थाना प्रभारी के पद पर हैं।इसी थाने में बीआर सिंह सब इंस्पेक्टर के पद पर हैं। हाल ही में बीआर सिंह का ट्रांसफर सिविल लाइन थाने से पुलिस लाइन में कर दिया गया था।ट्रांसफर आदेश के 15 दिन बीत जाने के बाद भी बीआर सिंह को रिलीव नहीं किया गया था।ऐसा भी कहा जा रहा है कि अपने ट्रांसफर को लेकर बीआर सिंह थाना प्रभारी से नाराज चल रहा था।*
*गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे वह थाने पहुंचा और टीआई हृदयनाथ शर्मा से ट्रांसफर को लेकर बहस करने लगा। दोनों के बीच काफी देर तक बहस होती रही तभी गुस्साए बीआर सिंह ने टीआई को गोली मार दी। उसकी चलाई गोली सीने के ऊपरी हिस्से में जा लगी।*
*गोली चलते ही थाने में हंगामा मच गया।अन्य पुलिसकर्मियों ने देखा कि टीआई जमीन पर खून पर लथपथ पड़े हुए हैं और बीआर सिंह पास ही हाथ में बंदूक लिए खड़ा हुआ है।उन लोगों ने बीआर सिंह को पकड़ कर थाने के एक कमरे में बंद कर दिया था और घायल टीआई शर्मा को इलाज के लिए रीवा के निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया।*

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇14👇

*केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई की टीम द्वारा मणिपुर वायरल वीडियो मामले की होगी जांच पड़ताल*

मणिपुर हिंसा के दौरान वायरल वीडियो मामले की तफ्तीश का जिम्मा केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अब सीबीआई जांच की अनुसंसा (Ministry of Home Affairs (MHA) to refer Manipur viral video case to CBI) कर दिया है

दरअसल ये मामला 18 मई का है , जब सैकड़ों लोगों भीड़ के द्वारा तीन महिलाओं के उनके कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया गया था और भीड़ ने सबके सामने ही तीन महिलाओं को निवस्त्र कर दिया था

इसके साथ ही इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है की महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें की जा रही थी।

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇15👇

*मणिपुर की घटना के विरोध : में आज नीमच कांग्रेस कमेटी द्वारा नरेन्द्रमोदी का पुतला दहन किया गया*

मणिपुर की घटना के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस के नेतृत्व में विजय टॉकीज चौराहा पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया कांग्रेस द्वारा इस प्रकार विरोध प्रदर्शन किया गया कि मणिपुर की घटना में जो महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में देश के प्रधानमंत्री किसी प्रकार का निर्णय नहीं ले रहा है जिसके विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नीमच के द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए विजय टॉकीज चौराहा पर सभी कांग्रेस जनों ने नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की साथ ही नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया गया कांग्रेस द्वारा दो पुतले बनाए गए जो एक पुतला पहले लाया गया जो पुलिस द्वारा छीन लिया गया कांग्रेस और पुलिस के बीच पुतले को लेकर बहुत देर तक खींचतान चलती रही पर पुलिस पुतले को खींच ले गई और कांग्रेस जन पुतले के घास को बनते रहे जिसके बाद एक और पुतला लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं विजय टॉकीज चौराहा पहुंचे जलते हुए पर फायर ब्रिगेड द्वारा पुतले को पुलिस द्वारा छीन लिया गया विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया पुतला दहन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रोहित बृजेश सक्सेना योगेश प्रजापति बृजेश मित्तल रवि दीवान कमल मित्तल जावेद दुर्रानी रणजीत सिंह बबली तवर धर्मेंद्र सिंह परिहार आशा सांभर भगत वर्मा आदि कई कांग्रेस जन मौजूद रहे और पुतला दहन किया बड़ी संख्या में पुलिस बल फायर ब्रिगेड भी मोजूद रही

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇16👇

*करंट लगने से 2 भैंसों की मौत*
सिंगोली । तहसील के ग्राम टोकरा में आज दोपहर एक खजूर के पेड़ से बंधी दो भैंसों की करंट लगने से मौत हों गई
जानकारी देते हुए भैंस मालिक अमरचंद पिता जयलाल गुर्जर ने बताया कि मेरी 02 भैंसों को मैंने घास चरने के लिए ग्राम टोकरा के बाहर एक खजूर के पेड़ के पास बांध रखा था दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब मैने देखा तब मेरी दोनों भैंसे घास चर रही थी लेकिन जब मै 2 बजे के लगभग वापिस भैंसों को देखने गया तो मेरी दोनों भैंसे मृत अवस्था में पड़ी थी इधर उधर देखने पर पता चला कि खजूर के पेड़ के ऊपर विद्युत लाइन निकल रही थी जिससे भैंसों को करंट लगा है बाद में विद्युत विभाग, हल्का पटवारी और डॉक्टर को सूचना दी

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇17👇

*भोपाल में अक्टूबर से लगेंगे स्मार्ट बिजली मीटर : 40 हजार सिम खरीदीं, पहले चरण में बिजली चोरी वाले इलाकों में लगेंगे*

भोपाल में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का रास्ता साफ हो गया है। बुधवार को दूरसंचार विभाग ने स्मार्ट मीटर में सिम इस्तेमाल करने के लिए बिजली कंपनी को सर्टिफिकेट जारी कर दिया। शुरुआत में बिजली चोरी के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में ये मीटर लगाने की शुरुआत होगी।
ये पोस्ट पेड मीटर सीधे कंट्रोल रूम से जुड़े होंगे। इसमें पेमेंट न होने पर सीधे कंट्रोल रूम से बिजली काटी जा सकेगी। शुरुआती तौर पर बिजली कंपनी ने 40 हजार सिम ली हैं। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे ने बताया कि अक्टूबर से ये मीटर लगाए जाएंगे।
भोपाल में बिजली के 5.50 लाख उपभोक्ता हैं। इंदौर में करीब 3 साल पहले बिजली चोरी वाले संवेदनशील इलाकों में सबसे पहले ये मीटर लगाए गए थे। इंदौर में 7.20 लाख उपभोक्ता हैं। वहां अब तक 5 लाख मीटर लगाए जा चुके हैं।
ये होगी खासीयत
इनमें डाटा के रूप में कंज्यूमर आईडी, नाम, मीटर नंबर समेत उपभोक्ता की पूरी प्रोफाइल होगी।
मीटर में कोई छेड़छाड़ (टेंपरिंग) नहीं की जा सकेगी।
यदि कोई ऐसा करेगा तो कंट्रोल रूम में तुरंत मालूम हो जाएगा।
बिजली खपत यानी कंजप्शन कर रियल टाइम डाटा बिजली कंपनी के कंट्रोल रूम में उपलब्ध होगा।
पेमेंट नहीं होने पर कंट्रोल रूम में बैठकर ही उपभोक्ता का कनेक्शन काटा जा सकेगा। मौके पर जाने की जरूरत नहीं होगी।
[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇 18👇

*मासूम बालिकाओं से छेड़छाड़ : रतलाम के सालाखेड़ी क्षेत्र में अधेड़ उम्र व्यक्ती ने दो नाबालिक से की अश्लील हरकत, सालाखड़ी चौकी पर प्रकरण दर्ज*

रतलाम के सालाखेड़ी क्षेत्र में 9 साल और और 6 साल की मासूम बच्चियों से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति नाबालिग बच्चियों को अपनी दुकान पर बुलाकर अश्लील हरकत करता था। पीड़ित बालिकाओं ने यह बात परिजनों को बताई जिसके बाद उन्हें परिजन सालाखेड़ी पुलिस चौकी लेकर पहुंचे हैं। पुलिस चौकी पर पीड़ित बच्चियों के परिजनों की शिकायत आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
9 वर्षीय और और 6 वर्षीय मासूम के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी नाथू पिता भुवानराम उम्र उम्र 60 वर्ष पीड़ित बच्चियों के घर के पास ही किराना दुकान चलाता है । बालिकाएं किराना दुकान संचालक की दुकान पर सामान लेने पहुंची थी। जहां अधेड़ उम्र आरोपी ने दोनों बालिकाओं को अकेला पाकर उनके साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। पीड़ित बालिका ने अपने परिजनों को घर जाकर यह बात बताई । जिसके बाद परिजन बच्चियों को लेकर सालाखेड़ी चौकी पहुंचे और शिकायत की। बालिकाओं की काउंसलिंग और परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध विभिन्न प्रकरण दर्ज कर कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇19👇

*नीमच पहुंचे उच्च शिक्षामंत्री मोहन यादव, जाजू कालेज में दी लाखों रूपए की साैगात*

नीमच: मध्य्प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव आज नीमच आए और उन्होंने नीमच के शासकीय गर्ल्स कॉलेज में लाखो रूपए की सौगात दी। कॉलेज में उन्होंने गर्ल्स कॉमन रूम का शुभारंभ किया तो वही , केंटीन और साईकिल स्टेण्ड का भी शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश सरकार उच्चस्तरीय कार्य कर रही है। शिक्षा में गोरवता का विकास और विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर में नीमच के विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधिगण , कार्यकर्त्ता , कॉलेज का स्टाफ और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

[28/7, 8:18 AM] Jan Jagrati Sangam: 👇 20👇

*कपासन में रेलवे लाइन के पास शव मिलने का मामला : पहचान के बाद परिजनों को सौंपा शव, 14 दिन से घर से लापता था*

कपासन में रेलवे लाइन के पास मृत अवस्था में मिले अधेड़ की पहचान होने के बाद गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक झुंझुनू जिले का रहने वाला था और मानसिक रूप से विक्षिप्त था। वह अपने गांव से 14 दिन से लापता था। पुलिस ने संभावना बताई कि ट्रेन से गिरने या चपेट में आने से उसकी मौत हुई।

एएसआई नारायण सिंह ने बताया कि पांडोली रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने पुलिस को मंगलवार रात सूचना दी कि उदयपुर- चित्तौड़गढ़ रेलवे लाइन किमी 19/8 पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। जिस पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची। शव को स्थानीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
मृतक के पास मिली एक डायरी में मिले फोन नंबर से उसके परिजनों को सूचना दी गई। आज सुबह झुंझुनू जिले के बिसाऊ कस्बे से उसके परिजन यहां पहुंचे और मृतक की पहचान उनके भाई ने नासिर(49) पुत्र अली काजी के रूप में की। जिस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा दिया और परिजनों को शव सौंप दिया।
उसके भाई जुल्फिकार ने बताया कि नासिर उसका बड़ा भाई हैं। काफी लम्बे समय से उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ी हुई हैं। वो कोई काम काज भी नहीं करता हैं। उसकी पत्नी भी उसे छोड़ गई। उसके कोई संतान नहीं हैं। नासिर 14 दिन पहले अपने गांव बिसाऊ से लापता हो गया था।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*