ऐसी खौफनाक सजा तो नर्क में भी नहीं मिलती...जैसी किम जोंग ने अपने जनरल को दे डाली, झकझोर कर रख देगी ये खबर


*जन जागृति संगम न्यूज़*



नॉर्थ कोरिया (North Korea) के सनकी तानाशाह किम जोंग-उन अपनी अजीबोगरीब सजाओं को लेकर दुनिया भर में अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं. सिर्फ नॉर्थ कोरिया के लोग ही नहीं, पूरा विश्व उनके द्वारा दी जाने वाली खौफनाक सजा से भयभीत हो जाता है. हर किसी के दिमाग में केवल यही सवाल उभरकर आता है कि कोई इंसान होकर इंसान के साथ इतनी क्रूरता कैसे दिखा सकता है. किम जोंग की क्रूरता की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं. अब एक बार एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई. किम ने एक जनरल को इतनी भयानक सजा दी है कि इसके बारे में जानकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए हैं.


मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, जनरल के ऊपर एक संगीन आरोप लगा था. ऐसा बताया जा रहा है कि उसने तख्तापलट की योजना बनाने की साजिश रची थी. उसकी इस योजना की खबर किम जोंग (Kim Jong-un) को लग गई. बस फिर क्या था, जैसा कि हर बार होता आया है, वही इस बार भी होता देखा गया. किम जोंग ने गद्दारी करने वालों को आज तक एक बार भी नहीं बख्शा है, फिर चाहे वो कितना ही बड़ा तीस मार खान ही क्यों न हो. किम ने तख्तापलट की योजना बनाने वाले इस जनरल को ऐसी दर्दनाक मौत की सजा दी है कि इससे जानने के बाद हो सकता है कि आपकी रूह कांपने लग जाए.


गद्दारी से आगबबूला हुए किम


जनरल के नाम और पहचान का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है. उसके ऊपर तानाशाह को सत्ता से बेदखल कर तख्तापलट करने की साजिश रचने का जब आरोप लगा तो किम आगबबूला हो गए. वह इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने एक बार भी उस व्यक्ति के परिवार के बारे में नहीं सोचा. अब आप यह जानने को बेताब होंगे कि आखिर किम ने जनरल को इस गद्दारी की क्या सजा दी.


जनरल की तड़प-तड़पकर हो गई मौत


दरअसल किम के रयोंगसॉन्ग रेजिडेंस के अंदर मछली का एक बड़ा टैंक बनाया गया है. किम का ये विशाल एक्वेरियम ब्राजील से आयात की गईं सैकड़ों पिरान्हा मछलियों (Piranha Fish) से भरा हुआ है. किम ने सबसे पहले तो जनरल के हाथ और सिर को चाकू से काटकर शरीर से अलग करवा दिया. इसके बाद उन्होंने उसके शरीर को खतरनाक मछलियों से भरे टैंक में फेंक दिया. जनरल के शरीर पर इतने घाव बन गए थे कि उसकी तड़प-तड़पकर मौत हो गई.


कहां से आया ऐसी सजा का आइडिया?


रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम को साल 1977 की जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'The Spy Who Loved Me' से गद्दारों को इस तरह की मौत देने का आइडिया आया था. इस फिल्म में विलेन कार्ल स्ट्रोमबर्ग ने अपने दुश्मनों को उस टैंक में फेंककर मार डाला था, जिसमें बड़ी संख्या में खतरनाक शार्क मौजूद थीं. बता दें कि पिरान्हा मछलियों के दांत बहुत ही ज्यादा नुकीले होते हैं. ये मछलियां कुछ ही मिनटों के भीतर इंसानों का शरीर फाड़कर मांस खा सकती हैं. किम को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने 2011 में सत्ता संभालने के बाद से ही इस तरह की मौत की सजा कुल मिलाकर 16 वरिष्ठ अधिकारियों को दी है.


टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*✈️ पायलट बनने के सपनों को मिली उड़ान* *शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परदा के विद्यार्थियों का CHIMES AVIATON ACADEMY का औद्योगिक भ्रमण*

*🏭 व्यावसायिक शिक्षा के तहत विद्यार्थियों ने लिया डेनिम कपड़ा निर्माण का प्रत्यक्ष अनुभव*

*गंदगी का साम्राज्य स्वच्छ भारत मिशन को चुनौती देता&5 सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ़*

🔥*कानून का शिकंजा* 🔥ड्रग_फैक्ट्री के सरगना कुख्यात तस्कर दिलावर खान पर 3 और FIR दर्ज: पुलिस ने लगाया पीडितों के लिए शिविर तो निकलकर आए पीडित* *जमीनों के इतने दस्तावेज मिले कि तीन बोरे भर गए*

*फौजी के सेवानिवृत होने नगर आगमन पर नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत*

*प्राकृतिक आपदा की घड़ी मे सरकार व प्रशासन किसानों के साथ खड़ा है* *ओलावृष्‍टी से प्रभावित गांवों में फसलों के नुकसानी का सर्वे कार्य प्रारंभ*

🚨🚨 *नाबालिग पुत्री के साथ कु-कृत्य करने वाला आरोपी सुवासरा पुलिस की गिरफ्त मे*🚨🚨🚨🚨🚨🚨

🔥पक्षपात नहीं तो क्या🔥 कुएं में कूद कर जान बचाने वाले परिवार को मिला सम्मान🔥🔥 पर उसका क्या🔥।

*देवरी खवासा में जन अभियान परिषद का कार्यक्रम सम्पन्न*

*ऐतिहासिक सामाजिक धरोहर भील विश्रांति ग्रह (भील धर्मशाला) पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया*