*पटवारी की हत्या के पहले रेत चोरी से जुड़े एक वायरल ऑडियो में प्रत्येक गाड़ी से दो हजार रूपए लेने की बात आई सामने, सभी जिम्मेदार अधिकारियों की जेब गर्मकर लगातार हो रही थी रेत चोरी*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

शहडोल जिला पंचायत सदस्य क्रमांक 5 से दुर्गेश तिवारी का रेत उत्खनन को लेकर वसूली और उत्खनन करने का ऑडियो हो रहा है वायरल, ऑडियो में दुर्गेश तिवारी द्वारा पुलिस व एसडीओपी को पैसा देने की बात भी कहीं जा रही है, कुछ दिन पहले का है ऑडियो बताया जा रहा है। देवलोंद थाना भवन के पीछे से लगातार रेत लोड वाहन निकलते रहे तो शिकायत के बाद भी पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। इसी तरह लोकल सिस्टम बना जिम्मेदारों द्वारा की जा रही थी अवैध कमाई, उधर खनिज और राजस्व की टीम ने 24 नवंबर को 15 व 25 नवंबर को 17 हाईवा रेत जब्त की गई फिर तहसीलदार ने 25 नवंबर की रात चार पटवारियों को बिना सुरक्षा इंतजाम के रात में रेत पकड़ने के लिए भेजने के निर्देश क्यों दिए। कहा जा रहा है कि तहसीलदार ने अपने सिस्टम के लिए रेत पर ताबड़तोड़ कार्यवाही शुरू करवायी थी , सिस्टम तो बना नही बल्कि इस भ्रष्ट सिस्टम की भेंट चढ़ गया पटवारी। अब पटवारी की ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत के बाद सभी जिम्मेदार अपनी अपनी कमीज के दाग छुपाते आ रहे नजर।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु

*मल्हारगढ़ के लाल अजीत सिंह ने शूटिंग में किया कमाल, उज्जैन संभाग में प्रथम* *उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने दी अजीत सिंह राठौड़ को बधाई*