*अंतर्राज्यीय अफीम तस्करों को 15-15 वर्ष का सश्रम कारावास*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

नीमच। श्रीमान अरविंद दरिया, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985) नीमच के द्वारा 31 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले दो अंतर्राजीय तस्कर (1) श्यामदास पिता शिवदास बैरागी, उम्र-37 वर्ष, निवासी-ग्राम राजपुरिया, जिला नीमच एवं (2) जोगाराम पिता भानाराम जाट, उम्र-38 वर्ष, निवासी-ग्राम अबकई ढाणी, तहसील सोजत, जिला पाली (राजस्थान) को एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 की धारा 8/18(बी) के अंतर्गत 15-15 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,00,000-1,00,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 4 वर्ष पूर्व दिनांक 20.03.2019 को दोपहर के 04 बजे नीमच-मनासा रोड़ स्थित जैतपुरिया फंटे की हैं। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो, कार्यालय उप-नारकोटिक्स आयुक्त, नीमच में पदस्थ निरीक्षक महेन्द्रसिंह को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति ब्रेजा कार से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले हैं। निरीक्षक महेन्द्रसिंह ने मुखबीर सूचना से तत्कालीन अधीक्षक (निवारक) अमरसिंह कनौजिया को अवगत कराया, जिनके द्वारा ललित कुमार झा, निरीक्षक को दल बनाकर कर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, जिनके द्वारा कार्यवाही करते हुवे मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर घेराबंदी की जहां पर उन्हे मुखबीर द्वारा बताई हुवे एक मारूति सुजुकी ब्रेजा कार आती हुआ दिखाई दी, जिसको रोका जिसमें दोनो आरोपीगण बैठे हुवे थे। ब्रेजा कार की तलाशी लिये जाने पर उसकी डिक्की के अन्दर की दोनो लाईट के अन्दर कुल 16 पोलिथिन की थैलीयों में कुल 31 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम रखी हुई मिली। इसके पश्चात् अवैध मादक पदार्थ अफीम व ब्रेजा कार को जप्तकर व आरोपीगण को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध करके शेष आवश्यक विवेचना उपरांत परिवाद विशेष न्यायालय, नीमच में प्रस्तुत किया गया। विशेष लोक अभियोजक द्वारा न्यायालय में विचारण के दौरान विवेचक, जप्ती अधिकारी, फोर्स के सदस्यों सहित सभी आवश्यक गवाहों के बयान कराते हुवे आरोपीगण द्वारा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अफीम की अंतर्राज्यीय तस्करी किये जाने के अपराध को प्रमाणित कराते हुए उन्हें कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय विशेष न्यायालय द्वारा दोनो  आरोपीगण को उक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में अभियोजन का संचालन विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा किया गया तथा अभियोजन के सफल संचालन में सुश्री प्रियंका गुर्जर, श्रीमती नीरा यादव अधिवक्तागण व इंटर्न भगत मालवीय का सक्रिय सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु