फिर डरा रहा कोरोना, भारत मे पिछले 24 घंटे मे गई 6 की जान, हर घंटे मिल रहे 28 नए केस

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को बताया था कि दिल्ली में JN.1 का पहला मामला सामने आया है. दरअसल, दिल्ली में तीन सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे, और उनमें से एक में JN.1 की पुष्टि हुई, जबकि दो में ओमीक्रोन वैरिएंट मिला है. एक अधिकारी ने बताया कि 52 साल की महिला में JN.1 वैरिएंट की पुष्टि हुई है. महिला को तीन से चार हफ्ते पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महिला में कोरोना के हल्के लक्षण थे. उन्हें खांसी और सांस लेने में दिक्कत थी. हालांकि, महिला की तबीयत अब ठीक है, उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल चुकी है.

कितना खतरनाक है JN.1 वैरिएंट?

कोरोना का JN.1 वैरिएंट अन्य वैरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक बताया जा रहा है तेजी अन्य वैरिएंट की तुलना में ज्यादा तेजी से फैलता है. हालांकि, अभी तक इस वैरिएंट से कोई गंभीर खतरा सामने नहीं आया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने JN.1 वैरिएंट को 'वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट' के तौर पर बताया है. WHO के मुताबिक, इससे जनता को कोई बड़ा खतरा नहीं है. इस वैरिएंट पर पहले से मौजूद वैक्सीन असरदार हैं.

इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना के 529 नए मामले सामने थे. इस दौरान 3 लोगों की मौत भी हुई थी. इनमें से दो ने कर्नाटक और एक ने गुजरात में जान गंवाई थी.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*