*रतलाम: कलेक्टर एवं डीआरएम ने प्रतिनिधिमंडल से कहा - अंडर ब्रिज का काम चालू करेंगे रेलवे एवं मध्यप्रदेश शासन की सहमति बन गई*
*जन जागृति संगम न्यूज़*
एमपी ब्यूरो चीफ
जगदीश राठौर 94254 90641
स्टेशन रोड व्यापारी समिति जावरा का एक प्रतिनिधि मंडल रतलाम कलेक्टर भास्कर लक्ष्याकार एवं पश्चिमी रेलवे मंडल रतलाम प्रबंधक रजनीश कुमार से डीआरएम कार्यालय जाकर मिला ।
प्रतिनिधि मंडल में विधायक प्रतिनिधि महेश सोनी, सांसद प्रतिनिधि शिवेंद्र माथुर, जन चेतना मंच महामंत्री जावरा जगदीश राठौर, मनोज अग्रवाल (मामा) डॉ गौरव मंडलेचा, समाजसेवी निशांत (लखन) राठौर, न्यूज़ 24 चैनल संवाददाता शैलेंद्र कोठारी, गिरिराज उपाध्याय, महेंद्र चावला, श्यामू शर्मा, दिनेश अरोड़ा, अनिल जैन, महेश राठौर (प्रिंटिंग प्रेस) विजय सिंह (बंटी) उपस्थित रहे ।
कलेक्टर ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि सांसद सुधीर गुप्ता एवं जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडे ने भी मुझे रेलवे फाटक क्रमांक 177 के संदर्भ को लेकर अवगत किया है। दोनों ही प्रमुख अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र ही रेलवे फाटक क्रमांक 177 पर अंडर ब्रिज बिल्कुल बनेगा । रेलवे एवं मध्य प्रदेश शासन से अनुमति मिल चुकी है । डिजाइन पश्चिम रेलवे मुख्यालय से आना शेष है ।
डीआरएम ने प्रतिनिधिमंडल के सामने अधीनस्थ अधिकारियों को अंडर ब्रिज का कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए । रतलाम कलेक्टर एवं डीआरएम ने प्रतिनिधिमंडल की सकारात्मक बातों को बहुत गंभीरता से सुना और समस्या का तत्काल समाधान करने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधिमंडल ने दोनों अधिकारियों की आत्मीयता एवं सदाशयता पर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया ।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें