*मामूली बात पर परिवार के दो पक्षों में मारपीट: दंपती घायल, जिला अस्पताल में हो रहा उपचार*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

नीमच । शहर के सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव जावी में देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद पानी फैल जाने की बात को लेकर शुरू हुआ जो पहले गली गलौज फिर मारपीट तक पहुंच गया। घटना शुक्रवार रात की है जब गांव में नल आ रहे थे। तभी पानी फैलने की बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक दंपती कोमल बाई पति गोविंद व्यास उम्र 30 वर्ष और गोविंद पिता श्याम सुंदर व्यास 35 वर्ष गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल महिला कोमल बाई ने बताया कि शाम को पानी फैलने की बात पर परिवार के ही प्रहलाद व्यास, सुनील व्यास ने कुल्हाड़ी लाठी डंडों से उन पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। इस मारपीट में महिला का हाथ फ्रैक्चर हो गया है। वहीं गोविंद के सिर में चोट आई। दंपती का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। वहीं विवाद की सूचना मिलते ही सिटी थाने में पदस्थ एसआई जयदीप राठौर जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*शबरी धाम आश्रम पर आदिवासी एकता परिषद की बैठक हुई संपन्न*

*संस्कृत सप्ताह में वंदे मातरम् जयघोष से गूंजा सांदीपनी जावद*

*वैदिक मंत्रों के साथ संस्कृत सप्ताह का भव्य शुभारंभ*

*राष्ट्रीय महासचिव सुनील भाई साहू का इंदौर प्रवास, समाजजनों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक*

*आदिवासी भील समाज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी एक दिन पूर्व बड़े हर्षों उल्लास धूमधाम से मनाई*

*राम रसौडे 13 सितंबर को होगा समापन*

*नरयावली विधायक इंजी प्रदीप लारिया ने किया साहू परिवार के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन*

*नारायणगढ़ में 1.90 करोड़ की सेंट्रल स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, जगमगाया नगर*

सरपंच जनप्रतिनिधि के बच्चे भी नहीं पढ़ रहे शासकीय विद्यालय में💥सर्व शिक्षा अभियान की उड़ गई धज्जियां

💥 मल्हारगढ़ के समीप चंदवासा देव डूंगरी में जहरीले जानवर के काटने से सुनील विक्रम पिता शांतिलाल निवासी चंदवासा की मृत्यु