*राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के आवास में “गड़े हुए खजाने” की तलाश है आयकर विभाग को*

*जन जागृति संगम न्यूज़* 
एमपी ब्यूरो चीफ 
जगदीश राठौर   9425490641 


रांची । आयकर विभाग को अब राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के आवास में “गड़े हुए खजाने” की तलाश है । उनके रांची स्थित बंगले सुशीला निकेतन में जियो सर्विलांस के जरिए इसका पता लगाया जा रहा है। इनकम टैक्स की एक टीम जियो सर्विलांस की मशीन लेकर उनके आवास पहुंची। कैंपस में लगी लाइट्स को बंद करा कर मशीन से आवास के अंदर, बाहर, बगीचा, पार्किंग एरिया और सीवरेज पाइप की जांच की गई। विभाग के अफसरों को संदेह है कि आवास में जमीन के भीतर सोना, हीरा, ज्वेलरी और दूसरी कीमती चीजें छिपाकर रखी गई हैं।
बुधवार को भी टीम ने सुशीला निकेतन में कोने-कोने की जांच मशीन से की है। यह पता नहीं चल पाया है कि इसका क्या नतीजा निकला है। इस बंगले में चल रही तलाशी के दौरान सीआईएसएफ की तैनाती की गई है। बताया गया है कि उनके आवास से संपत्तियों और कारोबार से जुड़े कई दस्तावेज, निवेश और अकाउंट्स के डिटेल्स हासिल हुए हैं, जिनका परीक्षण किया जा रहा है।
इस बीच जानकारी मिली है कि ओडिशा में साहू की औद्योगिक इकाइयों और अलग-अलग ठिकानों से मिले 354 करोड़ रुपए कैश और जेवरात आदि की बरामदगी के मामले में ईडी भी जांच शुरू करने की तैयारी में है। भुवनेश्वर में ईडी के बड़े अधिकारी ने आयकर टीम से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली   है। इसके बाद दिल्ली लौट गए। आयकर विभाग साहू की कंपनियों द्वारा रकम खपाने के लिए हवाला ऑपरेटर्स के इस्तेमाल और शेल कंपनियों में निवेश के बिंदु पर भी जांच में जुटा है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*