*मां ही दुनिया में एकमात्र इंसान है जो बेटियों की चिंता व डर खुशियों में बदल सकती है... एडवोकेट मीनू लालवानी*


जन जागृति संगम न्यूज़*
9302003334 



आराध्या वेलफेयर सोसाइटी ने रोटरी क्लब नीमच कैंट के सहयोग से राजमाता विजयराजे सिंधिया जिला चिकित्सालय में  स्वीडन से पधारे विदेशी मेहमान
के अतिथय में बेटियों को जन्म देने वाली माताओं का सम्मान मोतियों की माला पहनाकर बच्चों के कंबल, मोजे,खिलौने, बिस्किट,दलिया आदि देकर सम्मानित किया गया।



इस अवसर पर आराध्या वेलफेयर सोसाइटी की संयोजिका एडवोकेट श्रीमती मीनू लालवानी ने कार्यक्रम के अवसर पर मां बेटी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सामाजिक परिवर्तन के माध्यम से लिंगानुपात मैं सुधार के उद्देश्य व अभियान के माध्यम से बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ के कार्यक्रम का आंदोलन भारत सरकार द्वारा चलाया गया इस सामाजिक अभियान की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई थी जो की एक बहुत ही सराहनीय पहल के रूप में उभर कर आई है!



इस कार्यक्रम मैं आराध्या संयोजिका ने कहा कि आराध्या का मुख्य उद्देश्य हर बेटियों को एक अच्छी बेटी बनने के लिए अपने माता-पिता को दिखाना होगा कि आप उनसे प्यार करते हैं और उनका सम्मान करते हैं बेटियां विवाह के बाद नए रिश्तों को तन-मन से स्वीकारती है बेटियों को शिक्षित करना पूरे परिवार को शिक्षित करना है बेटियां बड़ी होकर पत्नी व मां बन परिवार को संजोती है वह जन्मदात्री ही नहीं बल्कि चरित्र निर्मात्री भी है एक शिक्षित बेटी पूरे परिवार को नई दिशा,रोशनी व परिवेश देती है!
इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वीडन से पधारे मेहमान व रोटरी क्लब नीमच कैंट के अध्यक्ष प्रदीप ओसवाल, सचिव संदेश महेश्वरी, समाजसेवी श्रीमती ज्योति रोहिड़ा, दिव्या लालवानी, भारती मंगवानी, जिया रामचंदानी, काजल धामेचा, नेहा दादवानी, सिमरन कोटवानी, चंचल बाहेती, मुकेश बाहेती, सुरेंद्र पाटीदार, ओमप्रकाश काबरा,आशीष दरक, प्रमोद मालू, शांतिलाल भंसाली, कनन ओसवाल, चंद्रप्रकाश (मोमू) लालवानी, चंद्रशेखर जायसवार, मोहम्मद रईस हुसैन पटवा आदि उपस्थित रहे!

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*