*नगर पालिका अध्यक्ष अनम कडपा ने दो चेयरमेन कन्हैयालाल हाडा और नरगिस *मंसूरी को हटाया, मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी और आसिफ कबाड़ी को चेयरमेन बनाकर कार्यभार सोपा*
जन जागृति संगम न्यूज
एमपी ब्यूरो चीफ
जगदीश राठौर 94254 90641
रतलाम जिले की सबसे बड़ी नगर पालिका परिषद जावरा में अध्यक्ष अनम कडपा ने विधानसभा चुनाव में नतीजे के बाद अपने अधिकार का उपयोग करते हुए दो चेयरमेन कन्हैयालाल हाड़ा एवं श्रीमती नरगिस मंसूरी को हटाया और मोहम्मद मुस्लिम मंसूरी तथा आसिफ कबाड़ी को नए दायित्व सोपा ।
इधर भाजपा में नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रानी सोनी द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन देने के साथ ही अपना इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी को राम-राम कह दिया था। श्रीमती रानी सोनी के त्यागपत्र के बाद भाजपा के पार्षद भी नया नेता प्रतिपक्ष बनाने की जुगत में है । दोनों मनोनीत पार्षदों को उनके कक्ष में ले जाकर विधिवत चेयरमेन का पुष्पमाला पहनाकर और मीठा मुंह करते हुए कार्य भार ग्रहण कराया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, युसूफ कडपा, लोकेश विजवा, राजेंद्र कल्याण,असलम मेव एवं अन्य कार्यकर्ताओं तथा नगर पालिका कर्मचारियों उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें