*रिटायर्ड पुलिसकर्मी के इकलौते बेटे ने की आत्महत्या: फांसी के फंदे से झूलता मिला शव; चार्जर से बंधा था हाथ, सुसाइड नोट में लिखी थी यह बात*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334  

       
              
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक युवक ने अपने जीवन से हताश होकर निजी परेशानियों के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक के शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया जिसमें उसने माता-पिता से इस बड़े कदम को उठाने के लिए सॉरी लिखा है। मृतक के दोनों हाथ मोबाइल चार्जर के तार से बंधे हुए थे। फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक रिटायर्ड पुलिसकर्मी का इकलौता बेटा था। दरअसल पूरा मामला खजराना थाना क्षेत्र का है। यहां अपनी बड़ी बहन के यहां रहने वाले हरदा जिले के हेमंत राजपूत की आत्महत्या का मामला सामने आया है। मृतक हेमंत ने आत्महत्या से पहले कई पेज का एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने परिजनों के लिए लिखा है। सुसाइड नोट को पुलिस ने जप्त कर लिया है। मृतक युवक के चाचा सुभाष ने बताया गया कि मृतक निजी अस्पताल में नाइट शिफ्ट करने के बाद अपने घर लौटा था। इसके बाद वह अपने कमरे में सो रहा था। 
उन्होंने बताया कि युवक ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। घर वालों ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया। आखिर में परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो उनके पैरों टेल जमीन खिसक गई। मृतक हेमंत का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था और उसके हाथ मोबाइल चार्जर के तार से बंधे हुए थे। परिजनों ने फौरन इसकी सूचना खजराना थाना को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया। 
पुलिस ने शव के पास से एक सुसाइड नोट भी जब्त कर लिया। परिजनों का कहना कि सुसाइड नोट में उसने माता-पिता को सॉरी लिखा है। साथ ही यह भी लिखा कि जीवन में  जो नहीं कर पाया उसके लिए वह दुखी था। बताया जा रहा है कि मृतक ने पहले दुकान खोली थी। वह सही रूप से चल नहीं पाई और इसी कारण वह दोबारा नौकरी करने लगा था। मृतक के पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। मृतक हेमंत हरदा का रहने वाला था। उसकी आत्महत्या के मामले में पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। हेमंत घर का इकलौता बेटा था। उसकी मौत के बाद से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। 

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*