*थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा पुलिस ने आदतन अपराधी हिस्ट्रीशीटर गुंडा को अवैध हथियारों के साथ अवैध मादक पदार्थ डोडा चुरा, अफीम एवं एमडी की तस्करी व परिवहन करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार*
जन जागृति संगम न्यूज
एमपी ब्यूरो चीफ
जगदीश राठौर 9425 4 90641
जावरा /पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के नेतृत्व में थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरी.ओ. पी. सिंह एंव टिम द्वारा मादक पदार्थों के परिवहन को रोकने हेतु लगातार सतत् प्रयास किये जा रहे थे, जिसमे दिनांक 18.12.2023 को सफलता प्राप्त करते हुए तस्करी कर बैचने के लिए जा रहा अवैध डोडाचुरा, अफिम, एमडी व हथियार जप्त कर अपराध क्रं. 862/2023 धारा 8/15, 18, 22 NDPS Act 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
थाना प्रभारी ओ पी सिंह के अनुसार 18. दिसंबर 2023 को मुखबीर सुचना मिली कि हसनपाल्या का फजलु जिप कमान्डर से अफिम डोडाचुरा एमडी लेकर रतलाम तरफ जा रहा है। जिसके पास हथियार भी हो सकते है। मुखबीर सुचना पर उपनिरीक्षक लक्ष्मीनारायण गिरी ने अपने टिम के साथ सम्भावित स्थान खोखरा तिराहा महू निमच रोड पुलिया के पास जाकर घेराबन्दी कर मुखबीर के बताये अनुसार महेन्द्र कमान्डर जिप को पकड़ा जिसमे चालक से नाम पता पुछा जो मुखबीर के बताये आनुसार आरोपी फजलु उर्फ अली हुसैन निवासी हसनपाल्या का होना पता चला मुखबीर सुचना अनुसार वाहन कि तलाशी ली गयी तो गाडी मे 62 किलो ग्राम डोडा चूरा, 2 किलो 800 ग्राम अफिम 102 नग 12 बोर कारतुस के लोड बन्दुक मिली एव आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 01 जिन्दा कारतुस, 01 नोबाईल 01 डोगंल, 140 ग्राम एमडी एवं 26400 रुपये नगद मिलने पर मौके पर विधीवत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 862/2023 धारा 8/15, 18, 22 NDPS Act 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
*गिरफ्तार आरोपी:-*
1. फजलु उर्फ अली हुसैन पिता मजीद खा मेवाती उम्र 38 साल निवासी हसन पालिया थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा जिला रतलाम
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा निरीक्षक ओ. पी. सिंह, उप निरीक्षक लक्ष्मीनारायण गिरी उप निरीक्षक राकेश मेहरा, प्रधान आरक्षक कमल परमार. प्रधान आरक्षक दिलीप शर्मा, प्रधान आरक्षक शैलेष ठकराल, प्रधान आरक्षक कृष्णपाल सिह पवार, आरक्षक रविन्द्र सिह, आरक्षक कृष्णपाल सिह, आरक्षक अर्जुन चंदेल, आरक्षक रमेश पांचाल, आरक्षक कुलदीप जाट, आरक्षक महेन्द्र सिह महिला आरक्षक राधा डामर एवं सैनिक दिनेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें