*पिस्टल से फायर कर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, एक मोटर साईकिल जब्त।*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 

चित्तौड़गढ़, 19 दिसम्बर। दो माह पहले कस्बा निम्बाहेड़ा में एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर कर फरार हुए वांछित आरोपी दानिश उर्फ मोहम्मद अजमल को निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भंगार की दुकान को बंद करने की बात पर किया था पिस्टल से जानलेवा हमला। घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल को जब्त किया है।

     पुलिस अधीक्षक श्री राजन दुष्यन्त ने बताया कि 19 अक्टूबर को निम्बाहेड़ा के कमधज नगर निवासी नाजीम मेव पिता रईस खान उर्फ राजू खां पर एक मोटर साईकिल पर सवार होकर आए तीन व्यक्तियों में से एक ने पिस्टल से फायर कर फरार हो जाने के मामले में निम्बाहेड़ा कोतवाली थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई सूरज कुमार के जिम्मे की गई। आरोपियों ने भंगार के धन्धें को बंद करने की बात को लेकर जान से मारने की नियत से पिस्टल से फायर किया था।

    थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर पु.नि. के सुपरविजन में एएसआई सूरज कुमार, कानि. अमित व सुभाष द्वारा मामले मे वांछित आरोपी बडा कसाई मोहल्ला निम्बाहेडा कोतवाली निम्बाहेडा निवासी 23 वर्षीय दानिश उर्फ मोहम्मद अजमल पुत्र मौहम्मद अहमद को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी की सूचना पर प्रकरण की घटना मे प्रयुक्त वाहन मोटर साईकिल को जब्त किया गया।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*