Happy Vivah Panchami 2023 *विवाह पंचमी 2023* आप सभी को प्रभु श्री राम-जानकी के विवाह की शुभकामनाएं

जन जागृति संगम 9302003334

विवाह पंचमी 2023 मुहूर्त (Vivah Panchami 2023 Muhurat)

पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 16 दिसंबर 2023 को रात 08 बजे से शुरू होगी और 17 दिसंबर 2023 को शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार 17 दिसंबर को राम-सीता के विवाह की वर्षगांठ मनाई जाएगी

  • पूजा का मुहूर्त - सुबह 08.24 - दोपहर 12.17
  • दोपहर का मुहूर्त - दोपहर 01.34 - दोपहर 02.52
  • शाम का मुहूर्त - शाम 05.27 - रात 10.34

विवाह पंचमी पूजा विधि

  • विवाह पंचमी पर प्रात काल उठकर स्नान करें और श्री राम और माता सीता के विवाह का संकल्प लें. व्रत रखें
  • भगवान श्री राम और माता सीता की मूर्ति या तस्वीर की उत्तर या पूर्व दिशा में स्थापना करें.
  • भगवान श्रीराम को पीले रंग और माता सीता को लाल रंग के कपड़े पहनाएं.
  • अब घी का दीपक शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।। इस मंत्र को बोलते हुए प्रज्वलित करें
  • विवाह पंचमी के दिन बालकांड में विवाह प्रसंग का पाठ करना चाहिए या फिर रामचरितमानस या राम रक्षा स्त्रोत का पाठ भी कर सकते हैं.
  • माता जानकी को सुहाग की सभी चीजें अर्पित करें.
  • माता सीता भगवान श्रीराम का गठबंधन करें और उनकी आरती करें.
  • गरीब लोगों को भोजन कराएं और श्रद्धा अनुसार दान दें.

विवाह पंचमी पर न करें ये काम

  • विवाह पंचमी के दिन विवाह करना वर्जित है. मान्यता है इससे आने वाला वैवाहिक जीवन सुखमय नहीं होता.
  • तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • जीवनसाथी से लड़ाई नहीं करना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं.

विवाह पंचमी पूजा मंत्र

  • ॐ जनकनंदिन्यै विद्महे, भुमिजायै धीमहि। तन्नो सीता: प्रचोदयात् ।।
  • ऊं जानकी वल्लभाय नम:
  • ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम, श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः
  • ॐ दाशरथये विद्महे जानकी वल्लभाय धी महि। तन्नो रामः प्रचोदयात् ।।
  • तौ भगवानु सकल उर बासी। करिहि मोहि रघुबर कै दासी। जेहि कें जेहि पर सत्‍य सनेहू। सो तेहि मिलइ न कछु संदेहू।।


Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

*महंत श्री 108 श्री जितेंद्र दास जी के साथ ऑनलाइन ठगी करने पर सीएसपी कार्यालय में दिया आवेदन*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*