*हत्या कर शव फंदे पर लटकाया, विरोध प्रदर्शन के बाद एसपी कार्यालय का किया घेराव, सौपा ज्ञापन*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


नीमच। युवक की हत्या की आशंका के मामले में मेघवाल समाज ने नीमच में विरोध प्रदर्शन किया व नीमच एसपी कार्यालय  का घेराव कर ज्ञापन सौपा। किसान नेता श्यामलाल जोकचंद सहित अन्य नेता मौजूद रहे। एसपी के नाम सोपे ज्ञापन में बताया कि विगत दिनों नीमच के समीपस्थ गांव डूंगलावदा में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला था। युवक के मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था। साथ ही हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे। जिसको लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। युवक मनासा तहसील के गांव बनड़ा का रहने वाला था। मृतक युवक संतोष मेघवाल डूंगलावदा में ट्रांसपोर्ट व्यापारी के यहां काम करता था। उक्त घटना को लेकर युवा मेघवाल समाज संगठन मप्र के बैनर तले मेघवाल समाज के लोगों ने एसपी नीमच के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि जिस स्थिति में संतोष की लाश लटकी हुई मिली, उससे यही अंदेशा लगता हैं कि यह आत्महत्या नहीं हैं। संतोष की निर्मम हत्या करके उसे फंदे पर
लटकाया गया हैं। मेघवाल समाज ने ज्ञापन के माध्यम से न्याय की मांग करता हैं और जल्द से जल्द इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा क हत्यारों को गिरफ्तार करें। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दे। ज्ञापन में बताया गया कि एक सप्ताह के अंदर को कार्यवाई नहीं होती हैं तो नीमच और मंदसौर जिले के मेघवाल समाज के लोग फोरलेन पर चक्काजाम करेंगे। जिसकी पूरी जवाबदेही प्रशासन की रहेगी। ज्ञापन देने के दौरान युवा मेघवाल समाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जावरिया, किसान नेता श्यामलाल जोकचंद कांग्रेस नेता उमराव सिंह गुर्जर सहित मेघवाल समाजजन उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

*विश्वकर्मा समाज का सम्मान एवं शपथ विधि समारोह सफल समाजजनों में अपार उत्साह* ,,,,,,,,,,,,,,,

*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण युद्ध स्तर पर*

*किसान को अपराधी न समझें, उसकी मजबूरी समझें: पराली प्रबंधन पर एक कड़वा सच*

*हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- चंद्रा* *कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा*

*महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई*

*भव्य कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ भगवान जगन्नाथ स्वामी एवं भक्त शिरोमणि माता कर्मा देवी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम*

*कलेक्टर चंद्रा ने खोर में आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया* *अंकुर उपवन को भी देखा अचलावदा में अमृत सरोवर का मौका मुआयना किया*

*निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*

*भाजपा सरकार रेत माफिया और सत्ता पक्ष के नेताओं के आगे नतमस्तक - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल* *क्या यही है भाजपा का रामराज्य जहां वर्दी भी सुरक्षित नहीं ?*

*वाहन चालक के एक संविदा पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित* *आठ मई तक प्रस्‍तुत किए जा सकेंगे आवेदन*