*गियर अटकने से ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी: 20 महिलाओं समेत 28 घायल, 2 गंभीर हालत में उदयपुर रेफर*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
9302003334 


निम्बाहेडा| पुलिया पार करते समय ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे में 28 लोग घायल हो गए। घायलों में 20 महिलाएं शामिल है। जिनको निंबाहेड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां से दो घायलों को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया है। वहीं 10 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी है। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग रिश्तेदार की मौत के बाद बैठक में शामिल होने जा रहे थे। हादसा चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा में मक्खनपुर रोड़ पर बाड़ी के पास सुबह 9.30 बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार शोभावाली गांव में रहने वाली एक महिला के भगवानपुर गांव में रहने वाले भाई शिवलाल मथारा की 8 दिन पहले मौत हो गई थी। इसको लेकर गांव के सभी घरों से लोग बैठक में शामिल होने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहे थे। इस बीच मक्खनपुर और बाड़ी के बीच बनी पुलिया पर चढ़ते समय ट्रैक्टर का गियर अटक गया। जिसके कारण ट्रैक्टर रिवर्स आकर नाले में उतरकर पलटी खा गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार सभी लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीधा किया और लोगों को संभाला और निंबाहेड़ा अस्पताल पहुंचाया। यहां से दो घायलृ रामचंद्र धाकड़ और कनीराम धाकड़ को उदयपुर रेफर किया गया है। मामूली चोट आने पर 10 लोगों को छुट्टी दे दी गई है। बाकी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मांगी बाई, गीता बाई, बगदी बाई, बबुडी, मांगी बाई, कलिशी बाई, बावरी, कलिशी बाई, गीता, इंद्रा बाई, सुमित्रा, विद्या रोशन, देऊ बाई, रामचन्द्री, हुलासी बाई, सीमा, सीताबाई, हुलासी बाई, सखी बाई, राम दास समेत कछ अन्य लोगों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विधायक श्री चंद कृपलानी, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी पुष्कर धाकड़ ने अस्पताल में पहुंचकर घायलों की स्थिति जानी। सदर थाना के एएसआई भंवर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*