*विधायक मारू ने पड़दा पंचायत में सुना प्रधानमंत्री श्री मोदी का लाइव प्रसारण, विभिन्न विकास का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया* *गंगाबावड़ी को 70 साल बाद मिली सड़क, ग्रामीणों में हर्ष*

जन जागृति संगम न्यूज़ 
*डॉ बबलु चौधरी*
*नीमच*                            


विकसीत भारत विकसीत मध्यप्रदेश के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी द्वारा वीसी के माध्यम से 17551 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपुजन किया गया। 

साथ मे समस्त जिलों में साइबर तहसील का शुभारंभ तथा विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का उद्घाटन भी किया। 


मनासा विधायक अनिरूद्ध (माधव) मारू ने पड़दा पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में पहुँच प्रधानमंत्री श्री मोदी का लाइव संवाद सुना और मनासा विधानसभा में विधायक निधि से निर्मित 15.12 करोड एवं सांसद निधि से  4.50 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपुजन किया। साथ ही लोक निर्माण विभाग से बनने वाली 9 सड़को का भूमिपूजन भी किया।  यहां भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, विधानसभा प्रभारी नरेंद्र मालवीय, एसडीएम पवन बारिया, सीईओ अरविंद डामोर, प्रद्युम्न मारू, मण्डल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि श्याम वसीटा, जनपद सदस्य विजय शर्मा, सरपंच सुभाष श्रीमाल, मालखेड़ा सरपंच राजू सूरावत सहित अन्य पंचायत सरपंच मंचासीन थे। 

पड़दा से गंगाबावड़ी सड़क दूरी 2.70 किमी लागत 350 लाख की सड़क की सौगात इस अवसर पर मिली। विधायक मारू ओर मंचासीन अतिथियों ने इसका भी भूमिपूजन किया। 
*इन सड़कों का भूमिपूजन हुआ*
उक्त कार्यक्रम में पालड़ा से छोटा पालड़ा मार्ग दूरी 1.24 किमी लागत 115 लाख, देवरान बायपास मार्ग दूरी 1 किमी लागत 101 लाख, बाक्या खेड़ा पहुंच मार्ग दूरी 1 किमी लागत 101 लाख, प्रतापपुरा पहुंच मार्ग दूरी 1 किमी लागत 102 लाख,बरडिया से भोपाली पहुंच मार्ग दूरी 1.60 किमी लागत 115 लाख, मोकड़ी चौराहा से नगपुरा रोड दूरी 1.50 किमी लागत 135 लाख, बसंतपुरा से बडोदिया दूरी 2.50 किमी लागत 198 लाख, मनासा कंजार्ड़ा रोड से डीकेन मार्ग (कंजार्ड़ा बायपास) दूरी 1.02 किमी लागत 105 लाख, पड़दा से गंगाबावड़ी सड़क दूरी 2.70 किमी लागत 350 लाख का भूमिपूजन किया गया।
*70 साल बाद मिलेगी सड़क* 
गंगाबावड़ी वासियों को आजादी के 70 साल बाद डामरीकरण की सौगात मिलेगी। हॉल ही में विधायक मारू की अनुशंसा पर विधानसभा बजट में उक्त सड़क की स्वीकृति मिली थी। आज प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इसका वर्चुअल भूमिपुजन किया। करीब 2.70 किमी लंबी सड़क निर्माण के लिए 350 लाख की राशि खर्च होगी। ग्रामीणों में सड़क बनने लेकर खासा उत्साह है। ग्रामीणों ने विधायक मारू को धन्यवाद दिया और प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार माना।

टिप्पणियाँ

जन जागृति संगम न्यूज : संपादक कमलेश राठौर 9302003334

* नीमच कोटवार के जिला अध्यक्ष का चुनाव वापस होंगे* *अध्यक्ष पद के लिए इच्छुक उमीदवार चुनाव लड़ना हो कोई सा भी पद कार्यकारिणी को बताए*

*कुपोषित बच्चों के लिए सरपंच ने पोषण टोकरी का किया वितरण* *

*अमरनाथ यात्रियों से भरी बस पलटी, 40 श्रद्धालु घायल; सभी का SKIMS सौरा में उपचार जारी*

*स्थानांतरण पर शिक्षक हरिराम जाटवा का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह संपन्न*

*श्रीमती दुर्गा देवी बागरी के साथ धोखाधड़ी, डेढ़ लाख नगद व लाखों रुपए के जेवर लेने की शिकायत*

*निगम-मंडलों में तेली समाज को मिले सर्वोच्च स्थान, वरना टूटेगा भरोसा, विजय हटवार ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात कर तेली समाज के हक की उठाई आवाज*

💥ब्रेकिंग न्यूज़💥 बिना ग्राम पंचायत की अनुमति के बन गई व्यवसायिक दुकानों 💥💥

*"रक्तदान महादान" गुर्जर के जन्मदिन पर विशाल रक्त शिविर का आयोजन* *जन्मदिन तो एक बहाना है रक्तदान के माध्यम से अपने जीवन को अमूल्य बनाना है*

*अखिल भारतीय तेली महासभा मध्यप्रदेश जिला सागर अध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू एवं भिंड में राधेश्याम राठौर सहित विभिन्न नियुक्तियां, पूरे प्रदेश से आ रहे बधाई और शुभकामना संदेश*